सीएम अरविंद केजरीवाल एक हफ्ते लिए फिर करेंगे विपश्‍यना साधना

Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को एक बार विपश्यना करने की सलाह देते हुए शनिवार को घोषणा की कि वह विपश्यना साधना (Vipassana Session) करने जा रहे हैं। इसे आत्‍म निरीक्षण और आत्‍म शुद्धि की सबसे बेहतरीन पद्धति माना गया है। हजारों साल पहले भगवान बुद्ध ने इसी ध्‍यान विधि के जरिए बुद्धत्‍व हासिल किया था।

विपश्यना एक प्राचीन भारतीय ध्यान पद्धति है, जिसमें भाग लेने वाले लोग एक निश्चित अवधि तक किसी भी संचार से दूर रहते हैं, यहां तक कि किसी से संवाद या संकेतों के माध्यम से भी बात नहीं कर सकते हैं। विपश्यना केंद्र में रहकर वे मानसिक साधना का लाभ लेते हैं। इसे आत्‍म निरीक्षण और आत्‍म शुद्धि की सबसे बेहतरीन पद्धति माना गया है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल विपश्यना का अभ्यास कहां करेंगे। विपश्यना के नियमित अभ्यासी केजरीवाल ने पूर्व में धरमकोट, नागपुर और बेंगलुरु में आयोजित सत्रों में इस पद्यति का अभ्यास किया है।

2016 में वे 10 दिनों तक विपश्यना का अभ्यास करने के लिए नागपुर गए थे। इसके अगले साल, वह महाराष्ट्र के इगतपुरी और हिमाचल प्रदेश के धर्मकोट पहुंचे थे।

केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट किया, ''आज विपश्यना साधना के लिए जा रहा हूं। साल में एक बार जाने की कोशिश करता हूं। एक जनवरी को लौटूंगा। कई सौ साल पहले भगवान बुद्ध ने यह विद्या सिखाई थी। क्या आपने विपश्यना की है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर कीजिए। मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक, हर पक्ष पर बहुत लाभ होता है। सबका मंगल हो।''

'आप' प्रमुख ने 2014 के लोकसभा चुनाव और 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त प्रचार अभियान के बाद विपश्यना का अभ्यास करने के लिए कुछ दिनों का विश्राम लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+