पंजाब के हर जिले में होगा मुख्यमंत्री कार्यालय, अधिसूचना जारी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जनता से किया गया एक और वादा पूरा करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को चंडीगढ़ जाने की परेशानी से बचाने के लिए जल्द ही राज्य के विभिन्न जिलों में मुख्यमंत्री कार्यालय खोले जा सकते हैं।

bhagwant mann

दरअसल, भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा था कि लोगों को काम करवाने के लिए चंडीगढ़ के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि राज्य के हर जिले में मुख्यमंत्री कार्यालय होगा। इस घोषणा को लागू करने की दिशा में कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने 23 जिलों में मुख्यमंत्री फील्ड ऑफिसर की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। ये पद पी.सी.एस. (ईबी) अधिकारियों से ही भरे जाएंगे।

जानकारी के अनुसार कैबिनेट ने 21 अक्टूबर को राज्य में सहायक कमिश्नर (शिकायत) के 23 पदों को खत्म करने और मुख्यमंत्री फील्ड ऑफिसर के 23 पद तैयार करने का फैसला किया था। अब पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर जल्द ही पी.सी.एस. (ईबी) अधिकारियों में नियुक्ति की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+