मुख्यमंत्री ने किया विकास पुस्तिका सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखंड का विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एफआरआई में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका 'सशक्त नेतृत्व समृद्ध उत्तराखंड' का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि विकास पुस्तिका राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम होती है।

उन्होंने ऐसे प्रयासों की सराहना की और कहा कि सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग इस प्रकार की विकास पुस्तिकाओं को ई-बुक के रूप में भी प्रस्तुत करें, ताकि लोग अपने मोबाइल एवं अन्य माध्यमों से भी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें तथा योजनाओं से लाभान्वित हो सके।

Chief Minister releases development booklet Strong Leadership, Prosperous Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हमारी सरकार उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य स्थापना के इन 23 वर्षों में पहली बार बहुत से काम हुए हैं। राज्य में पहली बार भर्तियों में घोटाले करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए हमने नकल विरोधी कानून लागू किया है, धर्मांतरण रोकने के लिए कानून लागू किया गया है। उत्तराखंड में समान नागरिक आचार संहिता कानून लागू करने के लिए तैयारी की जा रही है।

प्रदेश की महिलाओं के लिये 30 प्रतिशत के क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है। भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्यवाही हो रही है। राज्य में राजस्व पुलिस की जगह रेगुलर पुलिस की तैनाती की जा रही है। आपदा प्रबंधन पर विश्व स्तरीय कार्यक्रम उत्तराखंड में आयोजित किया गया है। साथ में पहली बार उत्तराखंड, डेस्टिनेशन उत्तराखंड के रूप में निवेश का हब बनने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में आयोजित हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन की सफलता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा रही है। निवेशक सम्मेलन को सफल बनाने में निवेशकों, केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर इस सम्मेलन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग एवं योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समिट में साढ़े तीन लाख करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, समिट में इंग्लैंड, आबूधाबी समेत अन्य देशों के साथ-साथ भारत के विभिन्न राज्यों के लोगों ने भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखण्ड की अनंत संभावनाओं को तलाशने की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री ने 'डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड' को एक नये उत्तराखंड के निर्माण की शुरूआत बताया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस शुरूआत को इसकी मंजिल तक पहुंचायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हमारी माता, बहनें लखपति बन सकें इसके लिये लखपति दीदी योजना लायी गई। महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ अन्य लोगों द्वारा राज्य के पारम्परिक उत्पादों के विपणन की कारगर व्यवस्था हाउस ऑफ हिमालयाज ब्राण्ड से भी बेहतर ढंग से हो सकेगी तथा आर्थिकी को भी संबल मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये मीडिया प्रतिनिधियों को धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने मीडिया को सरकार और जनता के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि मीडिया सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और नीतियों को जनता के मध्य ले जाने का कार्य करती है, तथा जनहित के मुद्दों तथा आम लोगों की समस्याओं की ओर भी सरकार का ध्यान आकर्षित करती है। मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा में मीडिया की सकारात्मक भूमिका की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने वैश्विक इंवेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के लिये भी सभी का धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।

सचिव सूचना शैलेश बगौली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया तथा महानिदेशक बंशीधर तिवारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान पांडवाज बैण्ड, प्रीतम भरतवाण एवं लोक कलाकारों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति की प्रस्तुति भी दी। सभी ने लोक कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, खजान दास, सविता कपूर, सरिता आर्य, सुरेश गढ़िया, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+