मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की विभागों की समीक्षा बैठक,योजनाओं के क्रियान्वन पर जोर देने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि जो भी योजनाएं बनाई जा रही हैं उनके क्रियान्वयन के लिए गम्भीरता से प्रयास किए जाएं।

Chief Minister Pushkar Singh Dhami holds review meeting of departments, instructions to lay emphasis on implementation of schemes

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा, तकनीकि शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि प्रदेश के विकास हेतु विभागों द्वारा जो भी योजनाएं बनाई जा रही हैं उनके क्रियान्वयन के लिए गम्भीरता से प्रयास किए जाएं। विद्यालयी शिक्षा की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जिन जिलों में विद्यार्थी ड्रॉप आउट हो रहे हैं, इनके कारणों का विस्तृत अध्ययन करें और इसे कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं व केन्द्र पोषित योजनाओं के तहत होने वाले कार्यों में तेजी लाई जाए।

समय की मांग के आधार पर कोर्स करवाए जाएं

तकनीकि शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि पॉलिटेक्निक कॉलेजों एवं ITI में समय की मांग के आधार पर कोर्स करवाए जाएं। इसके लिए औद्योगिक संस्थानों से निरंतर आपसी समन्वय बनाये जाने पर ध्यान दिया जाए। उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध को बढ़ावा देने के लिए और प्रयासों की जरूरत है। शोध आधारित मॉडल महाविद्यालय बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं व राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया जाए।

एक प्लेटफार्म पर लाया जाए
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सभी तकनीकि संस्थाओं को एकीकृत रूप में एक प्लेटफार्म पर लाया जाए। रोजगार मेलों का नियमित आयोजन किया जाए और उनका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए। खेल विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि नई खेल नीति में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए जो भी प्रावधान किये गए हैं, उनका सभी को पूरा लाभ मिले। राज्य में 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+