मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। पीएमओ ने इस मुलाकात से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।
अमरावती,23 अगस्त:आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। पीएमओ ने इस मुलाकात से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। विगत तीन महीने के भीतर रेड्डी और मोदी के बीच हुई इस दूसरी मुलाकात में क्या बातें हुई, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। लेकिन सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने इस दौरान पोलावरम परियोजना और राहत और पुनर्वास पैकेज से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की है।

पोलावरम परियोजना के लिए मांगे 10 हजार करोड़ रुपये
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम जगन ने गोदावरी नदी पर बनने वाली पोलावरम सिंचाई परियोजना के काम में तेजी लाने के लिए तदर्थ आधार पर 10 हजार करोड़ रुपये की मांग की। मुख्यमंत्री ने बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी शिष्टाचार के नाते मुलाकात की। पीएम मोदी से हुई 40 मिनट की मुलाकात के दौरान रेड्डी ने कहा, पैसे के कारण पोलावरम परियोजना पूरी होने में देरी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications