मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाकुलिया नपं कार्यालय व नेताजी पार्क का ऑनलाइन किया उद्घाटन

रांची,8 नवंबर- सोमवार को जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर रीगल मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस मौके पर चाकुलिया में कार्यालय और पार्क

रांची,8 नवंबर- सोमवार को जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर रीगल मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस मौके पर चाकुलिया में कार्यालय और पार्क का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि व नगर पंचायत जनप्रतिनिधियाें ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड कर शिलापट का उद्घाटन किया।

hemant seron

इस दौरान अतिथियों ने बताया कि पार्क में आधुनिक फव्वारा, रंगीन और सोलर लाइट्स से नया रूप दिया गया है। जिससे लोगों को सांध्यकालीन वेला में परिवार के साथ आनंद और हर्ष की अनुभूति तो होगी ही । साथ ही बुजुर्गों ओर युवाओं को टहलने के साथ स्वास्थ्य लाभ के लिए एक अच्छा अवसर भी उपलब्ध हो सकेगा। पार्क में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झुला भी लगाया गया है।

डाॅ. गोस्वामी ने कहा- कंपनी से आने वाली दुर्गंध से स्कूल में बच्चे हो रहे बेहोश

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी के दुर्गंध से प्रार्थना करते हुए स्कूली बच्चें बेहोश हो रहे है। ग्रामीणों द्वारा प्रदूषण रोकने के लिए कई बार कंपनी प्रबंधन से आग्रह किया गया इसके बाद भी कंपनी ने एक नहीं सुनी। इस कंपनी द्वारा चावल को सड़ाकर बीयर बनाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए हर दिन 70 ट्रक चावल मंगवाया जा रहा है। कंपनी गैर कानूनी तरीके से डीप बोरिंग करवा कर पानी का जमकर दोहन कर रही है।

इस वजह से चापाकल सूखने लगे हैं। यह कृषि प्रधान क्षेत्र है। पानी का इसी तरह दोहन होता रहा तो आने वाले कुछ दिनों में यह इलाका मरूभूमि बन जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सभा को रोकने के लिए कंपनी प्रबंधन के दलाल मुर्गा भात तथा शराब बांट रहे हैं। इसके बाद भी हजारों की संख्या में लोग यहां विरोध करने जुटे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+