मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत याेजना:पोर्टल लॉन्च... धनबाद के किसान दे सकेंगे आवेदन

रांची,25 नवंबर: माॅनसून में कम बारिश की वजह से जिन किसानाें का धान की खेती प्रभावित हुई, वे मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत याेजना के तहत मुआवजा भुगतान के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला राजस्व विभाग के अनुसार गुरुवार काे राज्य सरका

रांची,25 नवंबर: माॅनसून में कम बारिश की वजह से जिन किसानाें का धान की खेती प्रभावित हुई, वे मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत याेजना के तहत मुआवजा भुगतान के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला राजस्व विभाग के अनुसार गुरुवार काे राज्य सरकार ने सुखाड़ राहत याेजना के लिए पाेर्टल लांच कर दिया है। किसान फसल याेग्य जमीन के रकवा के साथ मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत याेजना पाेर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अपने आसपास के प्रज्ञा केंद्र अथवा साइबर सेंटर में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

farmer

गाैरतलब है कि सुखाड़ राहत याेजना के तहत राज्य के 22 जिलाें काे चिह्नित किया गया है। जिसमें धनबाद जिला भी शामिल है। इस याेजना के तहत किसानाें काे 3500 रुपए मुआवजा के ताैर पर राज्य सरकार उनके खाते में ट्रांसफर करेगी। ऑनलाइन आवेदन में मुआवजा भुगतान काे लेकर परिवार के मुखिया सहित पूरे परिवार का ब्याेरा देना हाेगा।

अभिप्रमाणित वंशावली देना हाेगा। मुआवजा भुगतान काे लेकर परिवार के सभी सदस्याें से सहमति भी ली जाएगी। दावा आपत्ति के निस्तारण के बाद मुआवजा राशि दी जाएगी। सीओ कार्यालय से अनुमाेदन जरूरी: मुख्यमंत्री राहत याेजना के तहत आवेदन किए जाने के बाद वह सीओ लाॅगिन में चला जाएगा। सीओ संबंधित हल्का कर्मचारी से जांच करवाने के बाद अनुमाेदन करेंगे। इसके बाद वह जिला कृषि विभाग, सहकारिताि विभाग सहित अन्य विभाग के लाॅगिन में जाएगा। वहां से अनुमादन के बाद अपर समाहर्ता के लाॅगिन में आएगा। उनसे अनुमादन के बाद आवेदन राज्य सरकार काे भेजी जाएगी। जिसके बाद मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+