पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे फगवाड़ा, बड़े अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड का उद्धघाटन किया

punjab latest news in hindi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए आम आदमी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार ने लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। यहां के स्थानीय सब डिवीजनल अस्पताल में जच्च-बच्चा देखभाल अस्पताल को समर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने उम्मीद व्यक्त की कि नए बने अस्पताल गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। भगवंत मान ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य भर में इस तरह के और अस्पताल बनाए जाएंगे।

Chief Minister Bhagwant Mann inaugurated the mother-child ward in the hospital of Punjab

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकारी अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भगवंत मान ने कहा कि इस कदम का एकमात्र उद्देश्य राज्य के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा और पैरा-मेडिकल स्टाफ को अपनी ड्यूटी समर्पित भावना और गंभीरता के साथ निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए सरकारी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना समय की मांग है।

Chief Minister Bhagwant Mann inaugurated the mother-child ward in the hospital of Punjab

राज्य सरकार सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी ताकि लोगों को इलाज और जांच की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा सकें। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए ऑपरेशन थिएटर, टीकाकरण वार्ड, ओ.पी.डी. आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भी दौरा किया और मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में सरकारी कामकाज की जानकारी ली। सी.एम. मान ने भी डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ से विस्तार से बात कर अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर पंजाब हैल्थ सिस्टम कार्पोरेशन के चेयरमैन रमन बहल, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सिचव रवि भगत, आई.जी. डाक्टर एस भूपति, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, ए.डी.सी. डॉ. नयन जस्सल, एस.एस.पी. नवनीत सिंह बैंस, एस.पी. मुख्तियार राय, 'आप' नेता और पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान, 'आप' जिलाध्यक्ष ललिता सिकलानी, मंजू राणा, संतोष कुमार गोगी, सज्जन सिंह चीमा भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+