Chhattisgarh सरकार की सौगात, नारंगी नदी पर 6.65 करोड़ रुपए की लागत से स्टॉप डैम का निर्माण
Chhattisgarh सरकार के एक फैसले से मसोरा क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। कोण्डागांव की दूरी घटकर लगभग आधी हो जाएगी। सरकार ने नारंगी नदी पर 6.65 करोड़ रुपए की लागत से स्टॉप डैम सह पुल निर्माण का फैसला लिया है।
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम ने कोण्डागांव जिले में 6.65 करोड़ रुपए की लागत से मसोरा से छुई ढोढा मार्ग में नारंगी नदी पर बनने वाले स्टॉप डैम सह पुल की आधारशिला रखी। उन्होंने इस अवसर पर छुई ढोढा में आयोजित आमसभा में उन्होंने 81 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र भी वितरित किया।

मंत्री मरकाम ने कोण्डागांव के ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा, बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। नारंगी नदी पर ढाई मीटर ऊंचे स्टॉप डेम के निर्माण से लगभग 250 एकड़ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। डैम से भू जल स्तर बढ़ेगा।
130 मीटर लंबे और 5 मीटर चौड़ा पुल बनने के बाद मसोरा क्षेत्र के लोगों के लिए कोंडागांव की दूरी लगभग आधी हो जायेगी। मंत्री मरकाम ने बताया, जिन हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र मिला है, उन्हें खेती के लिए अल्पकालीन कृषि ऋण का लाभ मिलेगा। किसान धान, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी आदि फसल समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार किसान, कर्मचारी और मजदूर, सबके उत्थान के लिए काम कर रही है। समर्थन मूल्य पर खरीद वाले वनोपजों की संख्या सात से बढ़ाकर 65 कर दिया गया है। सरकार भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष भत्ता दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications