छत्तीसगढ़ः राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस का देशभर में संकल्प सत्याग्रह
वहीं आज कोंडागांव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध संकल्प सत्याग्रह किया।

संसद की सदस्यता से राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कांग्रेस देशभर में आज संकल्प सत्याग्रह कर रही है। इसी क्रम में राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से रायपुर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।
वहीं आज कोंडागांव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध "संकल्प सत्याग्रह" किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने कहा, लोकतंत्र का मखौल उड़ाने वाली "ताना-शाह" मोदी सरकार के खिलाफ "संकल्प सत्याग्रह" की शुरुआत की है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications