Chhattisgarh Hareli: सीएम भूपेश बघेल ने पौधे लगाने की अपील की, वन विभाग से मुफ्त मिलेंगे Sapling

Chhattisgarh Hareli: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता से पौधे लगाने की अपील की है। हरेली त्योहार के मौके पर राज्य का वन विभाग जनता को पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराएगा।

मुख्यमंत्री ने पौधरोपण को लेकर जागरूकता बढ़ाने की अपील की। प्रदेश के नागरिकों से पौधरोपण करते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आह्वान भी किया। सीएम ने कहा, प्रदेश हरा-भरा बने, इसके लिए अपने परिचितों को चैलेंज कर पौधे लगवाएं।

Chhattisgarh Hareli

प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) वी श्रीनिवास राव ने बताया कि मुख्यमंत्री का विजन छत्तीसगढ़ में हरियाली बढ़ाना है। पर्यावरण को सहेजने के लिए ग्रामीणों की सहभागिता का आह्वान भी किया जा रहा है।

PCCF के अनुसार, जो लोग पर्यावरण को सहेजने अपने घर में पौधा लगाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें वन विभाग की ओर से पौधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सभी इच्छुक ग्रामीणों को पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर लोग पौधा लगाते हुए अपनी फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे तो छत्तीसगढ़ में पौधरोपण के लिए सुंदर माहौल तैयार होगा। सभी वनमंडलों में बीटगार्ड्स को पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। पौधरोपण के इच्छुक ग्रामीणों को ये निःशुल्क दिए जाएंगे।

पौधे के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर हैशटैग #हरियर _हरेली लिखकर शेयर करने की अपील करते हुए सीएम ने कहा, लोग ये संदेश भी जरूर लिखें कि "हरेली तिहार है हरियाली का और हरियाली ही तो श्रृंगार है हमारी छत्तीसगढ़ महतारी का।''

इसे भी पढ़ें- Chhattisgarhiya Olympics 17 जुलाई से, 16 पारंपरिक खेलों में हर उम्र के प्रतिभागी ठोकेंगे ताल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+