बेरोजगारी भत्ता: CM भूपेश बघेल ट्रांसफर करेंगे 31.71 करोड़ रुपए, 1.22 लाख से अधिक युवाओं को लाभ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एक लाख 22 हजार 625 युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे। भत्ते की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में 31.71 करोड़ रूपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

प्रदेश सरकार का दावा है कि बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत अब तक 80 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपए की राशि युवाओं के खाते में भेजी जा चुकी है। भत्ते के अलावा राज्य सरकार कौशल विकास पर भी फोकस कर रही है।

Chhattisgarh

सरकार ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद में अगर जुलाई, 2023 की राशि को भी जोड़ दिया जाए तो भूपेश बघेल की सरकार अब तक 112 करोड़ रुपए की राशि युवाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर चुकी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के साथ ही युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए भी चिह्नित कर रही है। सरकार के अनुसार, जो युवा किसी स्किल के तहत ट्रेनिंग पाना चाहते हैं सरकार उनके लिए समुचित इंतजाम कर रही है।

सूचना विभाग ने बताया कि कौशल प्रशिक्षण योजना के तहत युवाओं को विभिन्न संस्थाओं में ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। सरकार के अनुसार, अब तक 4228 युवाओं का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। 1791 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+