भूपेश बघेल बोले- 'देश नहीं बिकने दूंगा... का नारा देने वालों ने सब कुछ बेच दिया'

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel, Bhupesh Baghel in Prayagraj, Bhupesh Baghel targeted PM Modi, Bhupesh Baghel targeted CM yogi,छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, प्रयागराज में भूपेश बघेल, भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

प्रयागराज, 22 फरवरी: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस दिन कहा था कि देश नहीं बिकने दूंगा, उसी दिन हम समझ गए थे कि देश बिक गया। केंद्र की मोदी सरकार ने एक- एक कर सारे संस्थान बेच दिए।

Bhupesh Baghel

अल्लापुर के नेता चौराहा पर शहर उत्तरी के कांग्रेस उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह के के अलावा करछना और बारा में हुई जन सभाओं में छत्तीसगढ़ के सीएम ने जनता से सोच समझ कर निर्णय करने की अपील की। उन्होंने तंज कसा कि यहां जब प्रतियोगी परीक्षाओं की बारी आती है तब पेपर ही लीक हो जाता है। सरकार की नीयत नहीं कि आपके बेटे-बेटियों को रोजगार मिले।

बघेल जनता को अपनी बात समझाते रहे। उन्होंने सवाल किया कि कब अपने मुद्दों पर आप वोट करेंगे। आप अपनी उंगली की ताकत पहचानिए, खुद निर्णय करिए। राहुल गांधी ने वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ में कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनाइए, कर्ज माफ हो जाएगा। तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनी। शपथ ग्रहण के बाद ही 19 लाख किसानों के कर्ज माफ कर दिए गए।

हमने भेदभाव नहीं किया। जब छत्तीसगढ़ में यह संभव हो सका, तो यूपी में क्यों नहीं। जो बांटते, काटते, छांटते हैं, उनको क्यों चुनें? ये लोग गोमाता की जय करते हैं, लेकिन प्राणियों में सद्भाव नहीं रखते। कांग्रेस की सरकार बनाइए, सारे वादे पूरे होंगे।

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव बाजी राव खाडे, सांसद राजमणि पटेल, न्यायमूर्ति सभाजीत यादव, विधायक रेख चंद्र जैन, राघवेंद्र सिंह, प्रदीप अंशुमन, उज्जवल शुक्ला, किशोर वार्ष्णेय, सुभाष पांडेय, हसीब अहमद सहित कई नेता मौजूद थे। संचालन पूर्व पार्षद शिव सेवक सिंह ने किया। इससे पहले पटेल संस्थान परिसर में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री बघेल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+