छत्तीसगढ़: किसानों के लिए अच्छी खबर, खरीफ सीजन में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेगी सरकार

Chhattisgarh के किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेगी। इस फैसले के बाद आगामी खरीफ सीजन में किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है।

सरकार ने धान खरीदी के लिए बारदाने सहित सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश दिया है। लगभग 7.5 लाख गठान बारदाने की जरूरत पड़ेगी। नए एवं पुराने बारदाने के उपयोग की नीति लागू रहेगी।

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में पंजीकृत किसानों से आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-2024 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन, कृषक पंजीयन, बारदाना एवं वित्तीय व्यवस्था संबंधी नीति पर चर्चा के बाद धान खरीद का फैसला लिया गया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष व्यापक मात्रा में राज्य के किसानों से धान की खरीदी की जानी है। इसलिए सहकारी समितियों को और अधिक मजबूत किए जाने पर बल दिया जा रहा है।

किसानों के धान विक्रय में सहुलियत को ध्यान में रखते हुए उपार्जनों केन्द्रों की संख्या बढ़ाकर 2617 कर दी गई है। विगत वर्ष राज्य के 24.96 लाख किसानों ने पंजीयन करवाया था, जिसका रकबा 32.15 है।

पिछले साल लगभग ढाई लाख नए किसानों ने पंजीकरण कराया था और किसानों से रिकॉर्ड 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। इस वर्ष भी किसानों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

ऑनलाईन एवं ऑफलाईन टोकन व्यवस्था के चलते सफलतापूर्वक धान खरीदी कर चुकी छत्तीसगढ़ सरकार खरीदी के अनुमानित लक्ष्य के अनुसार लगभग साढ़े सात लाख गठान जूट बारदाने का इंतजाम करेगी। 4.03 लाख नए और 3.43 लाख गठान पुराने बारदाने की जरूरत पड़ेगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा भी कहा जाता है। बड़े पैमाने पर किसान धान की खेती करते हैं। इस खरीफ सीजन में धान का क्षेत्राच्छादन 33.61 लाख हेक्टेयर अनुमानित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+