सीएम भूपेश बघेल ने शहीदों को परिजनों की दी दिवाली की बधाई, भेजा गिफ्ट
छत्तीसगढ़ में दिवाली उत्सव की धूम है, प्रदेशभर में दिवाली की तैयारियां जोरो पर चल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कल धनतेरस के अवसर पर बाजार से खरीदी कर दिवाली उत्सव की शुरुआत की। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को भी दीपावली के मौके पर उपहार और संदेश पत्र भेजे हैं, जहां संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों ने शहीदों के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकत कर दिवाली के उपहार और संदेश पत्र दिए।

दोनों पुलिस अधिकारियों ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल चाला जाना और दिवाली की बधाई दी। उन्होंने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और मुख्यमंत्री की ओर से दीपावली का शुभकामना पत्र और उपहार सौंपते हुए सभी को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसी तरह दूसरे जिलों में भी पुलिस के वरिष्ट अधिकारियों ने शहीदों के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की है।
सीएम बघेल ने दिया खास संदेश
उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने भी शहीदों के परिजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई देते हुये सभी शहीद के परिजनों को व्यक्तिगत संदेश पत्र प्रेषित किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि शहीदों के बलिदान को सदा याद किया जायेगा, क्योंकि आपका योगदान हमेशा देश के लिए अग्रणी रहेगा। मुख्यमंत्री की तरफ से शहीदों के परिजनों के लिए प्रेषित दिवाली का शुभकामना पत्र और उपहार संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी शहीदों के परिजनों के घर पहुंचकर दिया जा रहा है। सीएम बघेल ने दिवाली के पहले ही यह पहल करने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications