केंद्र सरकार ने बताया ओडिशा का पूरा PMAY कोटा जारी कर दिया है
ओडिशा सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत अतिरिक्त सात लाख मकान जारी करने को लेकर लगातार मांग कर रही थी, वहीं बुधवार को केंद्र सररकार ने स्पष्ट कर दिया कि ओडिशा के लिए पूर्ण और अंतिम कोटा इस मद में जारी कर दिया गया है। अब इसके लिए कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को राज्यसभा में बीजद सांसद समित पात्रा द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब देते हुए दी। याद रहे संसद के पिछले सत्रों मे ये मुद्दा बीजद सांसद उठाते आए हैं।
वहीं ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजद के सांसद के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योति ने मंत्री ने एक लिखित उत्तर में कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.95 करोड़ घरों के पूरा लक्ष्य था जिसमें सेओडिशा राज्य को 27,48,459 घरों के निर्माण का पूर्ण और अंतिम लक्ष्य आवंटित किया गया है। इसलिए अब इस योजना के अंंतर्गत ओडिशा राज्य को कोई भी लक्ष्य जारी करने का कोई मामला लंबित नहीं है।
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कहा कि पीएमएवाई-जी के तहत लाभार्थियों की पहचान आवास अभाव मापदंडों और सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (एसईसीसी)-2011 के तहत निर्धारित बहिष्करण मानदंडों के आधार पर की गई थी।
इस प्रकार SECC डेटाबेस के माध्यम से उपलब्ध कराए गए पात्र लाभार्थियों की संख्या वर्तमान में 2.04 करोड़ है। एसईसीसी पर ओडिशा द्वारा रिमांड के बाद उपलब्ध कुल पात्र लाभार्थियों के मुकाबले, राज्य को 18,37,878 घरों का लक्ष्य आवंटित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications