जुलूस में औरंगजेब के पोस्टर लगाने पर 4 लोगों पर मामला दर्ज, फडणवीस बोले- ऐसी हरकतें नहीं की जाएंगी बर्दाश्त

भिंगार कैंप के पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया, रविवार सुबह नौ बजे फकीरवाड़ा इलाके में जुलूस निकाला गया।

jobs

Maharashtra Newsअहमदनगर के मुकुंदनगर में एक जुलूस के दौरान मुगल बादशाह औरंगजेब का पोस्टर लहराने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में औरंगजेब का नाम लेने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।

अहमदनगर, एजेंसी। अहमदनगर के मुकुंदनगर में एक जुलूस के दौरान मुगल बादशाह औरंगजेब का पोस्टर लहराने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में औरंगजेब का नाम लेने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।

भिंगार कैंप के पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार सुबह नौ बजे फकीरवाड़ा इलाके में जुलूस निकाला गया।

चार लोगों पर किया गया मामला दर्ज
पुलिस अधिकारी ने कहा, "जुलूस में संगीत और नृत्य के बीच, चार व्यक्तियों ने औरंगजेब के पोस्टर ले रखे थे। इन चार व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत एक समुदाय को दूसरे समुदाय के खिलाफ अपराध करने के लिए उकसाने, धार्मिक भावनाओं को आहत करने और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया।"

इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस तरह के कृत्यों को माफ नहीं किया जाएगा।

ऐसे लोगों को नहीं मिलेगी माफी- देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। यह देश छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज के नक्शे कदमों पर चलने वाला देश है, यहां कोई औरंगजेब के पोस्टर दिखाएगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एनसीपी प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार को कानून व्यवस्था पर सख्त कदम उठाना चाहिए। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) एमएलसी अंबादास दानवे ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन कार्रवाई करने में विफल हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+