पंजाब: मंत्री कुलदीप धालीवाल ने सिविल अस्पताल अजनाला का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी
अजनाला/चेतनपुरा: सरकारी सिविल अस्पताल में हर तरह की सुविधाएं जो मरीजों के इलाज के लिए जरूरी है 24 घंटे यकीनी बनाई जाएगी और मरीजों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह बातें कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सिविल अस्पताल अजनाला के औचक निरीक्षण के दौरान कहीं हैं।
धालीवाल ने अस्पताल के कर्मचारियों से सेवा भावना और तनदेही से काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके पारिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए ताकि उन्हें अच्छा माहौल मिले।

उन्होंने अस्पताल में मरीजों का हाल-चाल पूछा और उनकी समस्याओं के बारे में बात की। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
उन्होंने 100 प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित बनाने, अस्पताल की साफ-सफाई पर ध्यान देने और लिंगानुपात में सुधार के लिए विशेष जागरूकता गतिविधियां चलाने की हिदायत दी है। इस मौके पर उन्होंने मरीजों व उनके रिश्तेदारों से बात कर अस्पताल प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की जरूरतों की पूर्ति के लिए वह स्वास्थ्य मंत्री से बात कर सभी मसले हल करवाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications