पंजाब सरकार की विश्वास प्रस्ताव से पहले कैबिनेट की बैठक, अहम मुद्दों पर चर्चा

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी की मान सरकार ने 22 सितंबर को विश्वास प्रस्ताव लाने से पहले आज यानि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे।

bhagwant mann

बैठक के दौरान पंजाब के आम आदमी पार्टी के मंत्री विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव हासिल करने के अलावा पार्टी पर लग रहे अन्य आरोपों का जवाब देने की रणनीति बना सकते हैं।

मुख्यमंत्री मान ने एक वीडियो जारी कर जानकारी दी है कि विपक्ष ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश की, लेकिन कोई भी विधायक लालच में नहीं आया। मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि 22 सितंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।

यह बैठक भाजपा के ऑपरेशन लोटस के खिलाफ बुलाई गई है, जिसमें पंजाब सरकार विश्वास प्रस्ताव लाएगी और यह दर्शाएगी कि आम आदमी पार्टी की सरकार ईमानदार सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+