वोट ढूंढने अनाज मंडियों में जाते हैं हुड्डा, आज हरियाणा में बंपर पैदावार और तुरंत पेमेंट: मंत्री अनूप धानक

हरियाणा के श्रम मंत्री अनूप धानक ने कहा कि प्रदेश के किसानों की कड़ी मेहनत की बदौलत इस वर्ष गेहूं का बंपर उत्पादन हुआ है और हमारे मेहनती किसानों ने कुदरत की मार के बावजूद देश के खाद्यान्न भंडार भर दिए हैं।

Bumper yield and prompt payment in Haryana today: Minister Anoop Dhanak

हरियाणा के श्रम मंत्री अनूप धानक ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर किसानों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। हिसार में श्रम मंत्री अनूप धानक ने कहा कि मुख्यमंत्री होते हुए भूपेंद्र हुड्डा 10 साल तक कभी किसी अनाज मंडी में नहीं गए और ना ही उन्होंने कभी मंडियों की व्यवस्था सुधारने या किसानों को फसल की कीमत जल्द दिलवाने के लिए कोई प्रयास किया, जबकि आज वे कुछ मंडियों में दिखावटी दौरा कर आधारहीन बातें कर रहे हैं और किसानों की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। अनूप धानक ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा अनाज मंडियों में किसानों की समस्याएं नहीं बल्कि वोट ढूंढने जाते हैं।

श्रम मंत्री अनूप धानक ने कहा कि प्रदेश के किसानों की कड़ी मेहनत की बदौलत इस वर्ष हरियाणा में गेहूं का बंपर उत्पादन हुआ है और हमारे मेहनती किसानों ने कुदरत की मार के बावजूद देश के खाद्यान्न भंडार भर दिए हैं। मंत्री अनूप धानक ने कहा कि राज्य सरकार ने 408 मंडियों के जरिये हर किसान की फसल कम से कम समय में और एमएसपी पर खरीदने का इंतजाम किया है।

उन्होंने कहा कि अब तक राज्य की मंडियों में लगभग 54 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है जिसकी पेमैंट 48 से 72 घंटों के भीतर सीधे किसानों के खातों में की जा रही है। श्रम मंत्री अनूप धानक ने बताया कि इस साल गेहूं की खरीद के लगभग 9000 करोड़ रुपये और हरियाणा के किसानों के खातों में भेजे जाएंगे जबकि लगभग 5800 करोड़ रुपये अब तक भेजे भी जा चुके हैं।

श्रम मंत्री अनूप धानक ने याद दिलाया कि भूपेंद्र हुड्डा की सरकार के वक्त किसान 3-4 दिन तक मंडी में अपनी गेहूं बिकने के इंतजार में बैठे रहते थे और अक्सर उन्हें कई रातें अनाज मंडी में गेहूं की ढेरी पर बिताने पड़ते थे जबकि आज हरियाणा के एक भी किसान को रात के वक्त अनाज मंडी में रुकने की जरूरत नहीं पड़ती। जहां पिछली सरकारों के वक्त किसानों को उनकी फसल की कीमत कई महीनों में और वो भी आढ़ती के माध्यम से पहुंचती थी वहीं आज 48 से 72 घंटे के भीतर उनके मोबाइल पर फसल के पैसे अकाउंट में पहुंचने का मैसेज आ जाता है।

मंत्री अनूप धानक ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को खेती और अनाज मंडियों में हो रहा सुधार और किसानों को मिल रही सहूलियत सुहा नहीं रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने ना कभी स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने के लिए प्रयास किया, ना ही खुद की कमेटी की सिफारिशों को याद रखा। मंत्री अनूप धानक ने कहा कि आज की केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार अनाज मंडियों के तंत्र को और किसानों से खरीद और भुगतान को आधुनिक बना रही है जिसकी कांग्रेस राज में कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

श्रम मंत्री अनूप धानक ने कहा कि राज्य की मंडियों में उठान में अब तेजी आ गई है और आधे से ज्यादा गेहूं गोदामों में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आग्रह पर लस्टर लॉस और टूटे हुए गेहूं की खरीद की छूट मिलने के बाद मंडियों में गेहूं की आवक तेज हो गई थी जिसे खरीद एजेंसियों और अधिकारियों ने नियंत्रण में कर लिया है। मंत्री अनूप धानक ने कहा कि राज्य की हर मंडी से दिन रात गेहूं का उठान हो रहा है और अब किसी भी मंडी के बाहर गेहूं रखने की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+