कानपुर देहात कांड को लेकर AAP ने योगी सरकार को घेरा, संजय सिंह बोले- ये विकास नहीं विनाश का बुलडोजर
कानपुर देहात कांड को लेकर आम आदमी पार्टी ने यूपी की योगी सरकार पर बड़े आरोप लगाए। आप नेता संजय सिंह ने सरकार की कानून व्यवस्था और नीतियों पर कई सवाल खड़े किए हैं।

Kanpur News: कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में मां बेटी की जलकर मौत के बाद जहां सियासत का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है तो वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मंडोली गांव पहुंचकर नए अंदाज में प्रदेश सरकार को और उसकी नीतियों के साथ कानून व्यवस्था को अपने सवालों के घेरे में ले लिया। संजय सिंह ने कहा कि यह बुलडोजर का शासन खत्म होना चाहिए। मृतक के परिवार से मिलकर संजय सिंह ने उन्हें उनकी इस लड़ाई में हमेशा साथ खड़े रहने की बात कही।
संजय सिंह ने सरकार की कानून व्यवस्था और नीतियों पर कई सवाल खड़े कर दिए। उनका कहना है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार के अधिकारियों ने पहले पीड़ित का घर तोड़ा, मंदिर तोड़ा और फिर उन्हें जलाकर मार दिया। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेता अधिकारी अरबों खरबों की संपत्तियों पर कब्जा करके बैठे हैं। कभी उनकी सरकार उनके घर पर बुलडोजर चलाने जाती है. इस घटना को लेकर संजय सिंह ने कहा कि यह दरिंदगी की पराकाष्ठा है। इस बुलडोजर की संस्कृति को ही खत्म करना पड़ेगा. बुलडोजर चलने से जो लोग खुश हैं उन्हें बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
'यह मौत का बुलडोजर है'
आप नेता ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जो बुलडोजर चल रहा है, यह मौत का बुलडोजर है, यह योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर है। गरीबों को यह बुलडोजर कुचल रहा है। यह घटना भारत में आप नहीं सोच सकते हैं। यह घटना तालिबान की सोच है ऐसी घटना तालिबान में देखने को मिलती है। संजय सिंह ने कहा कि यह विनाश का बुलडोजर है। इस बुलडोजर को हमें मिलकर तोड़ना पड़ेगा और उन्होंने उस खिलौने के बुलडोजर को तोड़ दिया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की यह जांच हाई कोर्ट और सीबीआई से कराई जानी चाहिए। उन्होंने मामले में जांच के लिए शासन की ओर से गठित की गई एसआईटी पर भी सवाल उठाए।












Click it and Unblock the Notifications