बुलडोजर दहशत और रौंदने का प्रतीक, भाजपा की यही मानसिकता: भूपेश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक बृजमोहन अग्रवाल के ट्वीट पर तीखा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, उनको सपने में बुलडोजर दिखता है। उनके दिल दिमाग में सिर्फ हिंसा और घृणा है। बुलडोजर रौंदने और दहशत फैलाने का प्रतीक है। ये लोगों उसकी प्रवृत्ति और मानसिकता के लोग है। कांग्रेस कभी रौंदने की बात नहीं करती है, वो तो हमेशा दिलों को जोडऩे की बात करती है।

बता दें कि विधायक अग्रवाल ने खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 12 अप्रैल खैरागढ़ की जनता अपनी उंगलीयों से बुलडोजर ऑन करेगी। 16 अप्रैल कांग्रेस सरकार का अहंकार, इस बुलडोजर से कुचल दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने दूधाधारी मठ में पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए खैरागढ़ उप चुनाव को लेकर कहा, हमें सरकार की योजनाओं, कार्यकर्ताओं की और खैरागढ़ की जनता पर विश्वास है। कांग्रेस को भारी बहुमत के साथ जीत मिलेगी। शिवरीनारायण में राम वन गमन परिपथ के लोकार्पण को लेकर बोले कि भगवान राम ने सबसे ज्यादा समय छत्तीसगढ़ में बिताया। यहां राम का ननिहाल भी है। हमारी कोशिश है कि छत्तीसगढ़ खनिज और नक्सल के लिए ना जाना जाए। उन्होंने कहा, हर युग में हर काल में छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
'खैरागढ़ में मतदाता से ज्यादा कांग्रेस नेता'
रायपुर ञ्च पत्रिका. खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर जकांछ सुप्रीमो डॉ. रेणु जोगी, विधायक धर्मजीत ङ्क्षसह, प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने रविवार को गंडई में पत्रकारवार्ता की। इस दौरान अमित जोगी ने कहा, खैरागढ उपचुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपना रही है।
नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी का छत्तीसगढ़ मॉडल फेल होने के बाद खैरागढ़ को जीतने दर-दर भटक रहे हैं। 70 विधायक, 200 पूर्व विधायक, प्रदेश भर के कांग्रेसी खैरागढ में डेरा डाले हुए है। ऐसा लगता है खैरागढ़ में मतदाता से ज्यादा कांग्रेसी नेता आ गए है।












Click it and Unblock the Notifications