जल्द ही महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बड़ा फैसला करेगी केसीआर की बीआरएस
बीआरएस इस दुविधा में है कि महाराष्ट्र निकाय चुनाव लड़कर अपनी चुनावी यात्रा शुरू की जाए या इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों की प्रतीक्षा की जाए।

बीआरएस अब एक नई दुविधा में घिरती हुई नजर आ रही है। दरअसल, पार्टी नेता चाहते हैं कि बीआरएस दूसरे राज्यों में स्थानीय निकाय चुनाव लड़े, पार्टी नेतृत्व इस दुविधा में है कि निकाय चुनाव लड़कर अपनी चुनावी यात्रा शुरू की जाए या इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों की प्रतीक्षा की जाए।
पार्टी के सूत्रों ने कहा कि नांदेड़ नगर निगम (एनएमसी), धर्माबाद और आसपास के क्षेत्रों के नेताओं ने अनुरोध किया है कि उन्हें बीआरएस के टिकट पर निकाय चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए। तेलंगाना राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष सरदार रविंदर सिंह ने कुछ हफ़्ते पहले नांदेड़ का दौरा किया, तो स्थानीय नेताओं ने जल्द ही होने वाले NMC चुनावों में लड़ने की इच्छा जताई।
बीआरएस के वरिष्ठ नेता और तेलंगाना राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष बी विनोद कुमार ने कहा, 'यह सच है कि बीआरएस के टिकट पर एनएमसी चुनाव लड़ने के लिए महाराष्ट्र से अनुरोध किया गया है, बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव इस मुद्दे पर फैसला लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications