रिमोट ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग के प्रस्ताव का BRS ने किया विरोध

बीआरएस 30 जनवरी से पहले लिखित रूप में चुनाव आयोग के सामने अपना पक्ष रखेगी और पार्टी के भीतर चर्चा के बाद अपनी आपत्तियां दर्ज कराएगी।

telangana

हैदराबादः भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने भारत के चुनाव आयोग के रिमोट ईवीएम (आरवीएम) के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। रिमोट ईवीएम के तहत घरेलू प्रवासियों को अपने गृह राज्यों या निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनावों में दूर से मतदान करने में सक्षम बनाए जाने का प्रस्ताव है। बीआरएस 30 जनवरी से पहले लिखित रूप में चुनाव आयोग के सामने अपना पक्ष रखेगी और पार्टी के भीतर चर्चा के बाद अपनी आपत्तियां दर्ज कराएगी।

सोमवार को दिल्ली में विपक्षी दलों के साथ ईसीआई की बैठक में भाग लेने के बाद, बीआरएस नेता और तेलंगाना राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष बी विनोद कुमार ने कहा कि बीआरएस चुनावों में आरवीएम के इस्तेमाल के खिलाफ है, क्योंकि भारत को इसकी आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया, 'लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के संचालन और उनके हैकिंग की संभावना पर पहले से ही संदेह है। ईसीआई इन चिंताओं को दूर करने में विफल रहा है। ऐसी परिस्थितियों में कोई कैसे इन आरवीएम पर विश्वास करेगा।'

विनोद कुमार ने यह भी बताया कि कमियों को देखते हुए अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई विकसित देशों ने चुनावों में ईवीएम का उपयोग बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि बैंक खातों की हैकिंग के कई मामले नियमित आधार पर सामने आते हैं और इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि ईवीएम या आरवीएम को हैक या छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+