महाराष्ट्र में बीआरएस की बैठक, तेलंगाना के सीएम केसीआर ने बनाई खास योजना
सूत्रों ने बताया कि राजनीतिक दलों द्वारा अपने नेताओं को बीआरएस में शामिल होने से रोकने के किसी भी प्रयास से बचने के लिए केसीआर ने नांदेड़ बैठक के लिए विपक्षी नेताओं के साथ अपने ट्रैक- II को गुप्त रखा है।

रविवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में बीआरएस जनता के विभिन्न वर्गों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच अपनी पहली सार्वजनिक बैठक करेगी, जो सीधे तौर पर तेलंगाना के बाहर पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनाधार पर एक मुहर है। शीर्ष सूत्रों ने कहा कि पार्टी भीड़ जुटाने पर जोर नहीं देगी, लेकिन यह सुनिश्चित करेगी कि शीर्ष राजनेता, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और किसान नेता केसीआर के साथ मंच साझा करें और बीआरएस में शामिल हों।
बीआरएस नेताओं ने कहा, 'भले ही नांदेड़ की रैली में भीड़ ज्यादा ना हो, लेकिन बीआरएस 17 फरवरी को सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। सीएम केसीआर ने विभिन्न नेताओं के साथ बातचीत के लिए महाराष्ट्र में नेताओं को जिम्मेदारी दी है। पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और मराठा नायक छत्रपति शिवाजी के वंशज सहित कई नेता बीआरएस के संपर्क में हैं। मौजूदा विधायकों और सांसदों से भी बातचीत की जा रही है।'
सूत्रों ने बताया कि राजनीतिक दलों द्वारा अपने नेताओं को बीआरएस में शामिल होने से रोकने के किसी भी प्रयास से बचने के लिए केसीआर ने नांदेड़ बैठक के लिए विपक्षी नेताओं के साथ अपने ट्रैक- II को गुप्त रखा है। हालांकि नांदेड़ और उसके आसपास तेलुगु भाषी आबादी काफी है, लेकिन केसीआर के बैठक में हिंदी में बोलने की उम्मीद है। साथ ही बीआरएस नेताओं ने केसीआर के तेलुगू में बोलने की संभावना से भी इंकार नहीं किया, ताकि बीआरएस और उसके राजनीतिक एजेंडे को लॉन्च करने का कारण बताया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications