बॉण्ड पॉलिसी का विरोध कर रहे MBBS छात्रों को सीएम खट्टर ने बातचीत के लिए बुलाया
बॉन्ड पॉलिसी का विरोध कर रहे एमबीबीएस के छात्रों को आखिर 25 दिन बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बातचीत के लिए बुला ही लिया। मुख्यमंत्री से बात करने के लिए लगभग 15 छात्र प्रतिनिधियों का एक दल चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गया और उन्हें पूरी उम्मीद है कि आज कुछ समाधान हो सकता है।

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अंकित गुलिया व एमबीबीएस छात्रों की प्रतिनिधि डॉक्टर प्रिया कौशिक ने बताया कि आज वह अपनी मांगे मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे और उन्हें पूरी उम्मीद है कि आज कोई समाधान निकल सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि रोहतक पीजीआई प्रशासन ने जो हॉस्टल खाली करने का नोटिस एमबीबीएस छात्रों को दिया है उससे डरने वाले नहीं है। अब तो यह लड़ाई जीतने के बाद ही बंद होगी।












Click it and Unblock the Notifications