Prateek Yadav की अस्थियां गंगा में विसर्जित, कलश थामे बिलखती रही बेटी, फूट-फूटकर रोईं पत्नी अपर्णा

Prateek Yadav Ashes Immersion in Haridwar: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की अस्थियां आज शनिवार को हरिद्वार में पवित्र गंगा की लहरों में विसर्जित कर दी गईं। लखनऊ से लेकर हरिद्वार तक का माहौल आज बेहद गमगीन रहा, जहां परिवार के सदस्यों ने नम आंखों से अपने प्रिय को अंतिम विदाई दी।

आइए जानतें हैं इस दौरान हरिद्वार के घाट पर वो कौन सा मंजर था जिसे देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं।

prateek-yadav-ashes-immersion

चार्टर्ड प्लेन से देहरादून और फिर हरिद्वार का सफर

प्रतीक यादव की पत्नी और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव शनिवार सुबह करीब 9:15 बजे पूरे परिवार के साथ लखनऊ स्थित आवास से एयरपोर्ट के लिए निकलीं। परिवार ने अस्थि विसर्जन के लिए चार्टर्ड प्लेन बुक किया था, जिससे वे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट पर बदायूं सांसद आदित्य यादव अस्थि कलश लेकर आगे चल रहे थे, जबकि देहरादून पहुंचने पर पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने कलश संभाला।

बेटी का 'I Love Papa' कार्ड और वो भावुक पल

हरिद्वार के वीआईपी घाट पर विसर्जन के दौरान एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने पत्थर दिल इंसान को भी रुला दिया। प्रतीक यादव की छोटी बेटी ने अपने पिता की अस्थियों के साथ एक कार्ड भी गंगा में विसर्जित किया, जिस पर लिखा था- 'I LOVE PAPA'। अस्थि कलश को पकड़कर छोटी बेटी बिलख-बिलख कर रोने लगी, जिसे देख मां अपर्णा यादव और परिवार के अन्य सदस्य खुद को संभाल नहीं पाए।


बाबा रामदेव और स्वामी अवधेशानंद की मौजूदगी में अनुष्ठान

अस्थि विसर्जन की धार्मिक प्रक्रिया जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि और योग गुरु बाबा रामदेव की मौजूदगी में संपन्न हुई। विसर्जन से पहले वीआईपी घाट पर विशेष पूजन और अनुष्ठान किया गया, जिसमें अपर्णा यादव मंत्रोच्चार करती नजर आईं। पूजन के बाद आदित्य यादव कलश लेकर घाट के किनारे पहुंचे और पूरे परिवार की मौजूदगी में अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया गया।

तीर्थ पुरोहित के पास दर्ज हुई परिवार की वंशावली

धार्मिक परंपरा के अनुसार, विसर्जन के बाद तीर्थ पुरोहित ने परिवार की वंशावली में प्रतीक यादव का विवरण दर्ज किया। शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने परिवार की ओर से पूरा विवरण दर्ज कराया। इस दौरान अक्षय यादव (प्रो. राम गोपाल यादव के बेटे) भी पूजन सामग्री और रस्मों में हाथ बंटाते नजर आए।

राजनीति से दूर, सादगी और विवादों के बीच का सफर

38 वर्षीय प्रतीक यादव का निधन 13 मई को लखनऊ में हुआ था। वह मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़े प्रतीक को महंगी कारों और फिटनेस का बेहद शौक था, लेकिन उन्होंने हमेशा खुद को राजनीति से दूर रखा।

हालांकि, उनकी पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय हैं। 2022 में अपर्णा और प्रतीक की कुल संपत्ति करीब 23 करोड़ रुपए आंकी गई थी। प्रतीक और अपर्णा की 14 साल पहले लव मैरिज हुई थी, और हाल ही में उनके बीच कुछ अनबन की खबरें आई थीं, लेकिन बाद में 'All is Good' लिखकर प्रतीक ने सुलह का संदेश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+