दिल्ली: मूसेवाला की हत्या पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिरसा ने उठाए सवाल, AAP ने किया पलटवार
नई दिल्ली: पंजाब के मानसा में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या के बाद इस मुद्दे सियासत तेज हो गई है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे के सामने है। वहीं, कांग्रेस दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही है। बीजेपी ने मूसेवाला की मौत के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि केजरीवाल अरविंद केजरीवाल की लालसा है कि वह ऐसे राज्य के सीएम बनें जहां पुलिस उनके हाथ में हो। सिरसा ने कहा कि आज पंजाब की कानून और व्यवस्था का बिगड़ना उसी का नतीजा है। सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के असली मुख्यमंत्री हैं। आज पंजाब के सारे फैसले वही ले रहे हैं। पंजाब में चुनी हुई सरकार की कोई हैसियत नहीं है।
Recommended Video

बीजेपी नेता ने कहा कि आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का यह भी अधिकार नहीं है कि वह अपने होम जिले का अपनी मर्जी का एसएसपी लगा सके। बाजवा ने कहा कि यह भी राघव चड्ढा डिसाइड करता है। सिरसा ने कहा कि एक ही दिन में तीन लोगों की पंजाब में मार दिया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब में नामचीन कबड्डी खिलाड़ी को मार दिया जाता है। सिरसा ने पंजाब में डेरामुखी, सिंगर सिद्धू मूसेवाले समेत 400 से अधिक वीआईपी लोगों की सिक्योरिटी घटाने से जुड़े आप के ट्वीट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में सभा करने से पहले हाई मोरल ग्राउंड बनवाने के लिए इन लोगों की सिक्योरिटी को कम किया।
AAP ने किया पलटवार
बीजेपी के आरोप पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने पलटवार किया है। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विपक्ष इस मौके पर राजनीति कर रहा है। सौरभ ने कहा कि उन लोगों को लग रहा है कि किसी की मौत पर भी सियासत की जाए। आप प्रवक्ता ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला को दो कमांडर मिले हुए थे। जब उनकी हत्या हुई उस समय वह बिना सिक्योरिटी के अपनी प्राइवेट कार में थे। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति यह कहता है कि उसे बिना सिक्योरिटी के कहीं जाना है तो ऐसे में दो की जगह 6 सिक्योरिटी पर्सन भी कुछ नहीं कर पाते।












Click it and Unblock the Notifications