बीजेपी नेता मनीष ग्रोवर बोले, हरियाणा सरकार देगी एक लाख नौकरियां

हरियाणा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में नौकरियां लाखों- करोड़ों रुपए में बिकती थीं, लेकिन आज बिना सिफारिश लोगों को नौकरियां मिल रही हैं।

BJP leader Manish Grover says Haryana government will provide one lakh jobs

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 10 साल के शासन में छोटी से लेकर बड़ी नौकरियां लाखों- करोड़ों रुपए में बिकती थीं, लेकिन आज बिना सिफारिश के, बिना पर्ची और खर्ची के नौकरियां मिल रही हैं।

गोहाना रोड स्थित किलोई विधानसभा के अंतर्गत आने वाले राजेंद्र नगर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे ग्रोवर ने एचसीएस की परीक्षा में 15वी रैंक लेने वाले आशीष सांगवान और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय हरियाणा में नौकरियों के लिए लोगों ने अपनी जमीनें बेच कर, लाखों रुपए उधार लेकर और मकान गिरवी रख कर अपने बच्चों के लिए नौकरियां हासिल की थीं।

आने वाले महीनों में हरियाणा सरकार करीब एक लाख और परमानेंट नौकरियां देने जा रही हैं। एचसीएस परीक्षा में 15वीं रैंक लेने वाले आशीष सांगवान के पिता राजेश सांगवान ने भावुक होते हुए कहा कि उनके बेटे का चयन पूरी तरह ईमानदारी से हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+