TSPSC पेपर लीक में भाजपा का हाथ? केटीआर बोले, 'BJP की अश्लीलता चरम पर'

इस मामले में दूसरे आरोपी अटला राजशेखर रेड्डी के एक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता होने की खबरें सामने आई हैं, सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़े सबूत भी खोजे जा रहे हैं।

telangana

तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने टीएसपीएससी प्रश्न-पत्र लीक मामले में सीधे तौर पर भाजपा का हाथ बताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के संकेत सामने आ रहे हैं, उससे इस मामले में भाजपा की संलिप्तता नजर आ रही है। केटीआर ने कहा कि पुलिस को इस मामले में इस एंगल से भी जांच करनी चाहिए।

आपको बता दें कि इस मामले में दूसरे आरोपी अटला राजशेखर रेड्डी के एक सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता होने की खबरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़े सबूत भी खोजे जा रहे हैं। राजशेखर रेड्डी के खुद के सोशल मीडिया पोस्ट के अलावा बीजेपी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ उनकी तस्वीरें भी मिली हैं और उनके बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय के साथ जुड़े होने की भी खबरें सामने आईं।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में केटी रामाराव ने कहा, 'भाजपा के निम्न स्तर की अश्लीलता अब चरम पर है। ऐसा लगता है कि तेलंगाना सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा ने मासूम युवाओं की जिंदगी तबाह करने की साजिश रची है। मैं तेलंगाना के डीजीपी गारू से इस मामले की पूरी तरह से जांच करने और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने का अनुरोध करता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+