तेलंगाना में किसानों के मुद्दे पर अवसरवादी राजनीति कर रही है BJP: हरीश राव

तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने अवसरवादी राजनीति के लिए भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि तेलंगाना ने किसानों की सुविधा के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं।

harish rao

हैदराबादः तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने अवसरवादी राजनीति के लिए भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि तेलंगाना ने किसानों की सुविधा के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ऐसा करने के लिए राज्य से 150 करोड़ रुपये की अदायगी की मांग कर रही है।

गुरुवार को पेड्डापल्ली के नंदी मेदराम में एक बैठक को संबोधित करते हुए टी हरीश राव ने कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने ऐलान किया था कि वह अपनी आखिरी सांस तक कृषि पंप सेटों पर मीटर नहीं लगाने देंगे। इसके विपरीत, भाजपा सरकार किसानों के हितों के खिलाफ काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया था कि रामागुंडम में सिंगरेनी का कोई निजीकरण नहीं होगा, लेकिन नई दिल्ली जाकर उन्होंने यूटर्न ले लिया।

टी हरीश राव ने कहा, 'मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सभी वर्ग समृद्ध हो रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा भर्ती अधिसूचना जारी करने से भाजपा नेताओं में घबराहट हो रही है। कृषक समुदाय के लिए कांग्रेस और तेलुगु देशम पार्टियां चिंता करने का झूठा दिखावा कर रही हैं। इससे पहले कांग्रेस सरकार ने किसानों को बहुत संकट में डाला था और राज्य में कई किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+