पंचायत चुनाव से पहले भाजपा और जजपा कर सकते हैं संयुक्त रैली, दुष्यंत चौटाला का प्रस्ताव

चंडीगढ़, 21 जून। हरियाणा में भाजपा व जजपा मिलकर जल्दी ही एक संयुक्त रैली कर सकते हैं। इस बाबत राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं जजपा संरक्षक दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर संयुक्त रैली करने का प्रस्ताव दिया है। बताया जाता है कि अमित शाह इस बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ चर्चा के बाद कोई फैसला लेंगे। यह रैली जुलाई में पंचायत चुनाव से पहले संभव है।

BJP and JJP rally may be before panchayat election

अमित शाह से मुलाकात से पहले ऐसा प्रस्ताव दुष्यंत चौटाला की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी दिया गया है। दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। करीब आधे घंटे की इस मुलाकात के बाद दुष्यंत चौटाला ने जानकारी दी कि प्रदेश के अहम मुद्दों पर उनकी केंद्रीय गृहमंत्री से चर्चा हुई है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी अमित शाह व जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

दुष्यंत की नड्डा से भी मुलाकात हुई थी। दुष्यंत चौटाला के बाद हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने भी अमित शाह से मुलाकात की है। चौटाला ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा-जजपा व निर्दलीय विधायकों द्वारा समर्थित उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा की जीत में निर्दलीय विधायकों की भूमिका से अमित शाह को अवगत कराया।

हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार के मद्देनजर जिन विषयों को लेकर दुष्यंत चौटाला को आपत्ति होती है, उन पर चर्चा के लिए वह दिल्ली में अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करते हैं। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर भी दोनों के बीच चर्चा हुई है। दुष्यंत चौटाला ने राज्यसभा चुनाव में जजपा समर्थित कार्तिकेय की जीत के समीकरणों की चर्चा अमित शाह से की है।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से बागी हुए कुलदीप बिश्नोई का भाजपा में जाना तय माना जा रहा है। इस अहम राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भी दुष्यंत चौटाला काफी चौकन्ने हैं। कुलदीप और दुष्यंत का कर्मक्षेत्र हिसार लोकसभा क्षेत्र है। ऐसे में कुलदीप के भाजपा में शामिल होने को जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला अहम राजनीतिक घटनाक्रम मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+