हेलिकॉप्टर यात्रा पर 'भारी खर्च' का मुद्दा विपक्ष द्वारा उठाए जाने पर BJD ने दिया करारा जवाब

ओडिशा की सत्‍ताधारी पार्टी बीजेडी पर विपक्षी पार्टी ने राज्य में विभिन्न स्थानों पर हेलीकॉप्टर से दौरोंं पर किए गए खर्च का मुद्दा उठाया था। वहीं रविवार को बीजेडी ने इस मुद्दें को उठाने के लिए विपक्ष पर जमकर हमला बोला है

इरक

वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री तुकुनी साहू ने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करने में सरकार की सफलता के कारण एक समूह सीएमओ के ऐसे दौरों को खराब छवि में दिखाने की साजिश कर रहा है।

प्रदेश की परिवहन मंत्री साहू ने विपक्षी राजनीतिक दलोंं पर हेलीकॉप्‍टर यात्राओं पर हुए खर्च के बारे में गलत जानकारी देकर लोगों को गुमराह करने का अरोप लगाया है।

साहू ने कहा कुछ दावा कर रहे है कि हेलीकॉप्‍टर यात्रा पर राज्‍य में 300 करोड़ खर्च किए गए और कुछ दावा कर रहे हैं कि 500 रुपये करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

मंत्री ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों की हेलीकॉप्‍टोंं के दौरेे पर केवल 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्‍होंने बताया कि साल में औसतन 10 से 12 करोड़ रुपये इस मद में खर्च किए गए हैं। उन्‍होंने कहा विपक्ष द्वारा चलाए जा रहे झूठे अभियान को बेनकाब करने के लिए अगले विधानसभा सत्र में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

बता दें भाजपा प्रवक्‍ता अनिल बिस्‍वास ने आरोप लगाया था कि प्रदेश सरकार के हेलीकॉप्‍टर दौरों पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं सीएलपी नेता नरसिंह मिश्रा ने मंत्रियों और अधिकारियेां के हेलीकॉप्‍टर दौरे की आलोचना की थी जिसका जवाब अब प्रदेश की सत्‍ताधारी पार्टी बीजद ने दिया है।

कार्यालय द्वारा हेलीकॉप्‍टर यात्रा पर भारी खर्च को विपक्ष द्वारा मुद्दा बनाए जाने पर बीजेडी ने कहा कि ये दौरे लोगों की शिकायतें सुनने के लिए हैं और राज्य सरकार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान इस संबंध में सब कुछ स्पष्ट कर देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+