ये मुख्यमंत्री बघेल के बिलासपुर आने की आहट का है असर

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शहर प्रवास पर आने की आहट का असर दिखाई दे रहा है। बंटाकन और सीमांकन के लंबित प्रकरणों का गुस्र्वार को शिविर में निराकरण होते भी दिखाई दिया। जिले की बिल्हा तहसील की ग्राम पंचायत सेंदरी में बुजुर्ग बाबूलाल के बंटवारे से संबंधित समस्या का निदान समाधान शिविर में किया गया। सेंदरी के पटवारी ने आवेदन लेकर तत्काल तहसील स्तर पर इसका निराकरण करने का आश्वासन बाबूलाल को दिया। इसी प्रकार विधवा राजिन बाई अपनी समस्या को लेकर शिविर में पहुंची। राजिन ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो गई है और उसे फौती में अपना नाम दर्ज करवाना है।

bilaspur this is the effect of the sound of chief minister baghel coming to bilaspur

मौके पर मौजूद पटवारी ने तत्काल आवेदन पर विचार करते हुए निराकरण करने की कार्रवाई की। इसमें कौशल्या बाई ने नेशनल हाईवे निर्माण में जमीन मुआवजे के संबंध में आवेदन किया और शिविर के माध्यम से कार्रवाई करते हुए 15 दिवस के भीतर मुआवजा दिलाने का आश्वासन पटवारी के द्वारा दिया गया। बिल्हा तहसील की ग्राम लोफंदी में भी शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। ग्राम लोफंदी तीजराम ने ऋण पुस्तिका की द्वितीय प्रति के लिए आवेदन किया। मौके पर मौजूद पटवारी ने समस्या पर विचार करते हुए तत्काल जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने की सलाह दी, ताकि निराकरण की कार्रवाई की जा सके।

इसी प्रकार लोफंदी के सुरेंद्र श्रीवास्तव ने रिकार्ड अद्यतन करने के लिए आवेदन दिया। पटवारी आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि आवेदन में नामांतरण के संबंध में रिकार्ड को अद्यतन करने के लिए आवेदन आया था। पटवारी ने तत्काल आवेदन पर विचार करते हुए निराकरण की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ग्राम सेंदरी में शिविर में कुल सात आवेदन आए जिसमें तीन ऋण पुस्तिका से संबंधित थे व शेष बंटवारे, नामांतरण, रिकार्ड दुरुस्तीकरण से जुड़े थे। इन आवेदनों में एक आवेदन का तत्काल निराकरण किया गया। इसी प्रकार ग्राम लोफंदी शिविर में पांच से अधिक आवेदन आए जिनके तत्काल निराकरण की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+