Bihar: मिड-डे मिल के नमक-तेल से लेकर सब्जी तक की खरीद होगी कैशलेस

पटना। बिहार के मिड-डे मिल के लिए नमक-तेल से लेकर सब्जी तक की खरीददारी अब कैश पेमेंट के रूप एमए नहीं होगी। अब इनकी खरीद पूरी तरह से डिजिटल मोड पर किया जाएगा। अब जिससे मिड-डे मिल खाने के लिए खरीदी जाने वाले समान का भुगतान सीधे दुकानदार या वेंडर विशेष के खाते उसका पैसा भेज दिया जाएगा। जिसके लिए सिंगल नोडल एकाउंट का सिस्टम तैयार किया गया है। जिसके बारे में बिहार राज्य मध्याह्न भोजन निदेशक सतीश चंद्र झा ने बताया।

bihar nitish government will made cashless system for shopping of food and vegetable for mid day meal

सतीश चंद्र झा ने बताया कि ऐसा सिस्टम तैयार किया गया है कि सिंगल नोडल एकाउंट से स्कूल का अकाउंट कनेक्ट किया जाएगा। जब उससे सामान खरीदा जाएगा तो दुकानदार के खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। जैसे पैसे ट्रांसफर होगा इसकी जानकारी मिड-डे मिल निदेशालय और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अफसरों के पास पहुंच जाएगी। साथ ही कहा कि इस सिस्टम के जरिए मिड-डे मिल भोजन कि खरीददारी में पारदर्शिता आएगी। साथ ही यह भी पता चल जाएगा कि मध्याह्न भोजन के लिए किस-किस वस्तु की खरीददारी किया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा की ऐसा सिस्टम बनाने वाला बिहार देश का पहला राज्य है। वहीं बता दें कि इससे पहले मिड-डे मिल खाने के लिए तेल से लेकर सब्जी तक की खरीददारी पूरी तरह से कैश पेमेंट के जरिए किया जाता था। वहीं लॉकडाउन के दौरान जब मिड-डे मिल भोजन बंटना बंद हो गया तो प्रशासन ने नियम निकाला कि स्कूल आकर बच्चों के अभिभावक चावल ले जा सकते है। जसिके बाद करीब 75 फीसद अभिवावक ही चावल लेने पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+