बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम की लिस्ट में आठवें नंबर पर भूपेश बघेल, अशोक गहलोत इनसे पीछे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel News) ने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग जगह बनाई है। देश के टॉप बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम (top performing cm list) की लिस्ट में भूपेश बघेल ने आठवें नबंर पर अपनी जगह बनाई है। छत्तीसगढ़ में 51.4 फीसदी लोगों ने भूपेश बघेल (bhupesh baghel latest news) के विकास कार्यों पर संतुष्टि जताई है। वहीं, कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (rajasthan cm ashok gehlot) नौवें नंबर पर है। 44.9 फीसदी लेगों ने उनके विकास कार्यों पर संतुष्टि जताई है।

bhupesh baghel at number eight in list of best performing cm ashok gehlot behind him

देश के टॉप परफॉर्मिंग सीएम की लिस्ट में सबसे पहले पायदान पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दूसरे नंबर पर हैं। यह सर्वे इंडिया टुडे ग्रुप ने किया था। इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन सर्वे में हर राज्य के लोगों को अपने सीएम के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने को कहा गया था। बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम के चुनाव के लिए ग्रुप की तरफ वोटिंग करवाई गई थी। इसमें लोगों के सामने कुछ सवाल थे, जिस पर लोगों ने अपनी राय रखी है।

वहीं, टॉप टेन की लिस्ट में एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जगह नहीं बनाई है। भूपेश बघले 2018 के विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद छत्तीसगढ़ सीएम के रूप में कार्यभार संभाला था। लगभग तीन साल के कार्यकाल में भूपेश बघेल ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इसका असर जमीनी स्तर पर देखने को मिला है। साथ ही हाल में हुए निकाय चुनाव में भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को फायदा हुआ था।

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल को पार्टी ने भी हाल के दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर कई जिम्मेदारी दी है। असम के बाद यूपी चुनाव में भी कांग्रेस ने भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी है। वहीं, उनकी इस उपलब्धि से पार्टी को भी बल मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+