कांग्रेस को झटका, हुड्‌डा के करीबी देवेंद्र चावला ने 30 साल की दोस्ती तोड़ थामा BJP का हाथ

चंडीगढ़। हरियाणा में पंचायत चुनाव से ठीक कांग्रेस को जोर का झटका लगा है। हरियाणा बीजेपी की पंचकूला में हुए एक कार्यक्रम में हुड्‌डा के नजदीकी देवेंद्र चावला, दो पूर्व चेयरमैन सहित दूसरे दलों के 12 बड़े नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। सीएम मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में दो पूर्व चेयरमैन भी शामिल हैं। मोहाना के पूर्व चेयरमैन सुनील मेहता, बहादुरगढ़ के पूर्व चेयरमैन अमित वालिया, कांग्रेसी नेता देवेंद्र चावला, पूर्व सरपंच प्रवीन कबलाना, पूर्व डायरेक्टर एनिमल हस्बेंडरी डा. ओपी छिक्कारा, कलाकार पूजा हुड्‌डा, प्रदीप बूरा सहित कुल 12 नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली।

 Bhupendra Hoodas close friend Devendra Chawla, along with 12 leaders joined BJP

बीजेपी आफिस में होने वाली बैठक में पार्टी के जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। CM और प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों से चुनाव को लेकर फीडबैक लेंगे। चुनाव को लेकर भाजपा हरियाणा ने 9 मेंबरी कमेटी का गठन कर चुकी है। कमेटी का चेयरमैन शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को बनाया गया है। कमेटी चुनाव को लेकर की जाने वाली तैयारियों पर मंथन करेगी। साथ ही जिलेवार पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करेगी।

आल इंडिया प्लाईवुड मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रधान देवेंद्र चावला तीन दशक से कांग्रेस में हैं। पार्टी में वह यूथ के जिला सचिव, ब्लाक प्रधान, जिले के वरिष्ठ उप प्रधान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य, प्रदेश महामंत्री के पद पर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+