भुवनेश्वर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब हाई स्पीड के साथ मिल रही WiFi सुविधा
अगर आप ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। भुवनेश्वर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (बीएससीएल) की ओर से अब लोगों को हाईस्पीड के साथ वाईफाई की सुविधा दी जा रही है। एजेंसी ने समान इलाकों में पहुंच में सुधार के लिए विभिन्न क्षेत्रों की मैपिंग भी शुरू कर दी है। जिस एजेंसी ने कोविड-19 महामारी के बाद सेवा रोक दी थी, उसने शहर के 500 से अधिक इलाकों में लगभग 1550 प्वाइंट पर सेवा को पूर्ण रूप से फिर से शुरू कर दिया है।

मामले में एक अधिकारी ने कहा कि बीएससीएल ने इस बार बेहतर स्पीड और अधिक डाउनलोड सीमा के साथ वाई-फाई सेवा की पेशकश की है। उपयोगकर्ताओं को अब 10 एमबीपीएस की पिछली स्पीड के मुकाबले 30 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इसके अलावा प्रति दिन मुफ्त डाउनलोड की सीमा 50 एमबीपीएस रहेगी, जबकि पिछली सीमा 50 एमबीपीएस थी।
बीएससीएल के सूत्रों ने कहा कि उच्च डाउनलोड सीमा के साथ हाई-स्पीड सेवा ने अधिक उपयोगकर्ताओं को आकर्षित करना शुरू कर दिया है। पहले दैनिक उपयोग की सीमा लगभग 10 से 15 जीबी हुआ करती थी, लेकिन अब 100 जीबी से अधिक हो गई है। सूत्रों ने बताया कि इसी तरह, उपयोगकर्ताओं की संख्या जो पहले 250 से 300 के बीच हुआ करती थी, वो बढ़कर लगभग 1200 प्रतिदिन हो गई। ये संख्या तेजी से बढ़ती भी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications