राजस्थान में जननायक जनता पार्टी ने चला बड़ा दाव, भारत नवनिर्माण पार्टी का हुआ विलय

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (JJP) अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है। इस बीच शनिवार 21 अक्टूबर को जेजेपी ने एक और बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए भारत नव निर्माण पार्टी को अपने साथ कर लिया। जी हां...भारत नव निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल जाखड़ ने अपनी पार्टी के जेजेपी में विलय की घोषणा कर दी है।

जेजेपी में भारत नव निर्माण पार्टी का विलय किए जाने का ऐलान खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल जाखड़ ने किया है। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार राजेश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राज व अन्य नेता भी उपस्थित रहे। बता दें, भारत नवनिर्माण पार्टी पूरे राजस्थान में सक्रिय तौर पर कार्य कर रही है और जिला स्तर पर इनका संगठन भी बना हुआ है।

Jannayak Janata Party

भारत नवनिर्माण पार्टी के अध्यक्ष दीनदयाल जाखड़ झोटवाड़ा क्षेत्र में किसानों को सिंचाई का पानी दिलाने के लिए बांध की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। जाखड़ चार महीनों से नंगे पांव चलकर किसानों की मांग को मजबूती दे रहे है ताकि झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के किसानों को यमुना का पानी मिले सके।

उनका कहना है कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी तब तक वे इसी तरह किसानों की मांग उठाते रहेंगे। इनके अलावा लाडनू से पूर्व विधायक स्व. रामधन चौधरी का परिवार व अन्य कई राजनीतिक लोग भी अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल हुए। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सभी को पार्टी का पटका पहनाया और उन्हें विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

कहा कि राजस्थान में बदलाव के लिए निरंतर नए-नए साथी पार्टी से जुड़ रहे है और राजस्थान में जेजेपी को मजबूती मिल रही है। जेजेपी में विलय करने वाली भारत नवनिर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल और जेजेपी में शामिल होने वाले अन्य नेताओं ने कहा कि वे जेजेपी की नीतियों और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली से प्रभावित होकर जेजेपी में शामिल हुए है।

दीनदयाल ने कहा कि वे चौधरी देवीलाल को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा किसानों के हित में उठाए जा रहे ऐतिहासिक कदमों से वे खासा प्रभावित हुए हैं। कहा कि वे अब राजस्थान में जेजेपी की मजबूती के लिए काम करेंगे। दीनदयाल जाखड़ के अलावा जेजेपी में पूर्व विधायक स्व. रामधन चौधरी के पुत्र रामनारायण सहारण, जिला परिषद उपाध्यक्ष व सरपंच रह चुकी रामनारायण की मां, नागौर से आदित्य होटल के स्वामी हरिराम कड़वासरा आदि शामिल है।

विदित रहे कि पिछले कुछ समय से कई पूर्व विधायक और कई बड़े राजनीतिक चेहरे जेजेपी के साथ निरंतर जुड़ रहे है। इनमें पूर्व विधायक मनीराम सियाग, पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, कांग्रेस विधायक की धर्मपत्नी रीटा सिंह जैसे कई बड़े नाम शामिल है। एक अन्य घटनाक्रम में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राजस्थान प्रवक्ता सत्यवीर सिंह धनखड़ ने अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर जननायक जनता पार्टी में शामिल होने और चुनाव लड़ने की अनुमति मांगी है।

सत्यवीर सिंह ने पत्र में लिखा कि जेजेपी की राजस्थान में लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ रही है और कई सीटों पर जेजेपी मुकाबले में आ रही है। उन्होंने लिखा कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की राजस्थान में काफी चर्चा है। इसके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं ने जेजेपी में शामिल होने और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से टिकट की दावेदारी के लिए जेजेपी नेताओं से संपर्क किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+