अरविंद केजरीवाल की आवाज को दबाना मुश्किल है, हम चट्टान की तरह उनके साथ खड़े: मान
पंजाब सीएम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की आवाज को दबाना मुश्किल है, हम चट्टान की तरह उनके साथ खड़े हैं।

चंडीगढ़: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा 16 अप्रैल को तलब किए जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल की आवाज को दबाना बहुत कठिन है।
भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा- अरविंद केजरीवाल जी की आवाज को दबाना बहुत मुश्किल है। सत्य बोलने वाले लोगों के दिल में जगह बनाते हैं। लोगों के दिलों से कोई किसी को डिलीट नहीं कर सकता। हम चट्टान की तरह उनके साथ खड़े हैं...ईनकलाब ज़िंदाबाद।
पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अरविंद केजरीवाल को 'भारत में आ रही क्रांति' करार दिया तो राज्य के कई आप नेताओं ने कहा कि इस तरह के तरीकों से दिल्ली के मुख्यमंत्री को चुप नहीं कराया जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications