भगवंत मान ने पूर्व सीएम चन्नी को एक बार फिर दी सीधी चेतावनी, 31 मई तक का अल्टीमेटम

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व CM चन्नी को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने यह अल्टीमेटम 31 मई तक दिया है।

भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व सी.एम. चन्नी को एक बार फिर सीधी चेतावनी दी है। सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री ने चन्नी को 31 मई तक का अल्टीमेटम दिया है।

सी.एम. मान ट्वीट कर कहा कि ''आदरणीय चरणजीत चन्नी जी आदर सहित आपको.. 31 मई 2 बजे तक अपने भतीजे-भांजे द्वारा खिलाड़ी से नौकरी के बदले रिश्वत मांगने संबंधी सारी जानकारी सार्वजानिक करने का मौका देता हूं... नहीं तो 31 मई दोपहर 2 बजे मैं फोटो ... नाम और मिलने वाली जगह सहित सब कुछ पंजाबियों के सामने रखूंगा...''

क्या दी थी चन्नी ने सफाई
बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा लगाए आरोपों को चरणजीत सिंह चन्नी ने नकारा था। इतना ही नहीं चन्नी सफाई देने के लिए गुरुद्वारा साहिब पहुंचे थे, जहां उन्होंने अरदास करने के बाद कहा था कि हे भगवान, अगर मैंने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अपने भतीजे या किसी अन्य रिश्तेदार से रिश्वत के रूप में एक रुपया भी लिया है तो मैं भगवान का ऋणी हूं।

इतने लंबे समय तक मेरे भतीजे को जेल में रखा गया। रिमांड के बाद ऐसा कुछ क्यों नहीं निकला? चन्नी ने कहा कि मैंने आज तक किसी से एक रुपया भी रिश्वत नहीं ली, मैं किसी कोर्ट में नहीं जाऊंगा, क्योंकि भगवान से बड़ा कोई कोर्ट नहीं हो सकता। इस तरह के झूठे आरोपों से मैं डरने वाला नहीं हूं और न ही भागने वाला हूं। वहीं मुख्यमंत्री ने चन्नी के बयान पर जवाब देते कहा था कि 2-4 दिन और लगाकार भांजे-भतीजों से अच्छी तरह से पूछ ले क्योंकि हो सकता है कि वह चन्नी साहिब से पूछे बिना काम करते हो, नहीं तो वह खिलाड़ी सामने लेकर आएंगे तो फिर उन्हें कोई जवाब नहीं मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+