पंजाब: गढ़शंकर के लोगों के पानी की मांग पूरी, सीएम मान ने इस प्रोजेक्ट की रखी नींव
गढ़शंकर के लोगों की लंबे समय से पानी की मांग आज पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गढ़शंकर के गांव सिंबली में चिट्टी वेई प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।

पंजाब के CM भगवंत मान ने सोमवार को गढ़शंकर के गांव सिंबली में छोटी बेई के रेगुलेटरी प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही लोगों की यह मांग पूरी होने की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान CM मान के साथ संत बलबीर सिंह सीचेवाल समेत क्षेत्र के कई अन्य संत, विधायक व नेता उपस्थित रहे।
CM मान ने हैरानी जताते हुए कहा कि जिस प्रदेश का नाम ही पानी पर हो, वहां के लोग आज भी पानी को तरस रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब पंजाब का कोई भी गांव पानी से वंचित नहीं रहेगा। लेकिन इस दौरान उन्होंने भूजल स्तर कम होने पर चिंता भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि धरती के अंदर पानी जाने का कोई रास्ता ही नहीं बचा। मान ने कहा कि या तो सूखा पड़ा हुआ है या फिर बाढ़ आती है। मान ने कहा कि पंजाब में नहरी पानी का इस्तेमाल अत्यधिक कम हो रहा है।
CM मान ने कहा कि जितने भी बरसाती नदियां, नाले व टोए बंद हो चुके हैं, उन्हें पंजाब सरकार दोबारा जीवंत करेगी। छोटी बेई के रेगुलेटरी प्रोजेक्ट के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिल सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications