भ्रष्टाचारियों को लेकर भगवंत मान सरकार सख्त, सेनेटरी इंस्पेक्टर जतिंदर विज रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचारियों को लेकर भगवंत मान सरकार सख्त रवैया अपनाई हुई है। सेनेटरी इंस्पेक्टर जतिंदर विज को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

भगवंत मान

भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने आज नगर निगम लुधियाना जोन-डी में तैनात सेनेटरी इंस्पेक्टर जतिंदर विज को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सेनेटरी इंस्पेक्टर को माही राम निवासी कालोनी, निकट अनाज मंडी, लुधियाना (जो मूल रूप से मध्यप्रदेश निवासी) है, की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में और जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजिलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि वह बस स्टैंड लुधियाना के पास कचरे के ढेर से कांच की बोतलें, प्लास्टिक और लोहे के सामान इकट्ठा करता था और उक्त सेनेटरी इंस्पेक्टर उससे यह फालतू सामान इकट्ठा करने के बदले 15,000 रुपए प्रति महीना रिश्वत मांगता था और रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 8 हजार रुपए पहले ही ले चुका है। इसके अलावा और पैसे की मांग कर रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद लुधियाना रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और 2 सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 4 हजार रुपए लेते हुए उक्त इंस्पेक्टर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में इस सेनेटरी इंस्पेक्टर के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उसे कल स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, इस मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: नशा के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, 25 ग्राम हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+