पंजाब: नशा के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, 25 ग्राम हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

पंजाब में नशा के खिलाफ भगवंत मान सरकार की सख्ती जारी है। इस बीच 25 ग्राम हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार हुए हैं।

भगवंत मान

थाना काठगढ की पुलिस ने बस में आ रहे 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 25 ग्राम हैरोइन बरामद कर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. परमिन्दर सिंह ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत एस.आई. पूर्ण सिंह की पुलिस पार्टी दौराने गश्त वाहनों की जांच के लिए हाईटैक नाका आंसरों में मौजूद थी।

इस दौरान एक बस को रोक कर जब जांच करनी शुरू की तो बस की पिछली सीटों से उठकर 2 व्यक्ति बाथरूम जाने के बहाने नीचे उतर कर ओवरब्रिज रोपड की ओर जाने लगे। उन्होंने अपने कपडों से लिफाफा प्लास्टिक पारदर्शी निकाल कर फैंक दिया। उक्त दोनों नौजवानों को काबू करके जब फैंके गए लिफाफों की पडताल की तो उसमें से 25 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार युवकों की पहचान सुमित कुमार उर्फ लाडू निवासी गांव कंडाला थाना सुहाना जिला मोहाली तथा सुखवीर सिंह निवासी गांव सैंता थाना सरहंद जिला फतेहगढ़ साहिब के तौर पर की है। एस.एच.ओ. परमिन्दर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सुमित पर पहले भी एन.डी.पी.एस. का मामला दर्ज है, जबकि दूसरे आरोपी सुखवीर सिंह पर भी आपराधिक मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+