पंजाब: ड्यूटी में कोताही करने वालों के खिलाफ मान सरकार सख्त, 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
ड्यूटी से टाल-मटोल करने वालों को सख़्त चेतावनी देते हुए अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि अपने फर्ज के प्रति जन-सेवकों की टाल-मटोल वाली पहुँच को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

राज्य के लोगों को सेवाएं प्रदान करने में लापरवाही और देरी करने वालों के खि़लाफ़ सख़्त रूख अपनाते हुये पंजाब के आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग की तरफ से 42 अधिकारियों/ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के इलावा तीन अधिकारियों-जिनमें दो सीनियर सहायक और एक सहायक अस्टेट अफ़सर शामिल है, को ड्यूटी में कोताही करने के लिए चार्जशीट किया गया है। विभाग की तरफ से यह सख़्त कार्यवाही आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा के निर्देशों पर की गई है।
अमन अरोड़ा ने बताया कि लोगों को समय पर सेवाएं प्रदान करने को यकीनी बनाने के लिए, आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग ने ऑनलाइन प्रणाली स्थापित की है जिस पर विभाग को प्राप्त हुए आवेदनों और फाइलों की सीनियर अधिकारियों और ख़ुद उन (आवास निर्माण मंत्री) की तरफ से निजी तौर पर निगरानी की जा रही है।
जिन तीन अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है, उनमें जसपाल कौर सहायक अस्टेट अफ़सर पटियाला विकास अथॉरिटी, राजेश कुमार सीनियर सहायक (लेखा) अमृतसर विकास अथॉरिटी और परमिन्दर सिंह सीनियर सहायक अस्टेट दफ़्तर गमाडा शामिल हैं।
जिन 42 अधिकारियों/ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए हैं। उनमें अमृतसर विकास अथॉरिटी का एक जूनियर इंजीनियर (सिवल), जालंधर विकास अथॉरिटी के चार जूनियर इंजीनियर, बठिंडा विकास अथॉरिटी का एक सैक्शन अफ़सर (एस. ओ) और एक सीनियर सहायक ( लेखा) और गलाडा के चार सीनियर सहायक (लेखा), एक सहायक अस्टेट अफ़सर, एक सब डिवीज़न इंजीनियर (सिवल), एक सुपरडैंट और एक एस. ओ. शामिल हैं।
इसी तरह गमाडा के 27 अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए हैं, जिनमें एक अस्टेट अफ़सर (आवास निर्माण), एक अस्टेट अफ़सर (प्लाट), तीन सहायक अस्टेट अफ़सर, चार सुपरडैंट (अस्टेट दफ़्तर), दो सीनियर सहायक (लेखा), सात क्लर्क, सात सीनियर सहायक और दो जे. ई. ( सिवल) शामिल हैं।
ड्यूटी से टाल-मटोल करने वालों को सख़्त चेतावनी देते हुए अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि अपने फर्ज के प्रति जन-सेवकों की टाल-मटोल वाली पहुँच को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से ख़त्म करने और लोगों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से सेवाएं मुहैया करवाने को यकीनी बनाने के लिए सत्ता में आई है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम मान का बड़ा बयान, कहा- पिछली सरकारों के सभी बिजली खरीद समझौतों की होगी समीक्षा
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications