पहाड़ों पर कुदरत का कहर! उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लैश फ्लड की चेतावनी

Weather Update: भारत के उत्तरी पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने दोनों राज्यों के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम, भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

प्रशासन ने राहत और बचाव टीमों को अलर्ट पर रखा है। लोगों से जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, इसलिए लोगों को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चंपावत में भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

Weather Update

स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और चंपावत सहित कई जिलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम सामान्य होने तक सतर्क रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: Weather Forecast Today: ओडिशा में Red Alert, दिल्ली-यूपी समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की आशंका

हिमाचल में भी बारिश का रेड अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भी लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और कुल्लू जिलों के लिए 20 और 21 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया है। कांगड़ा प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को दो दिन के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। देहरादून में लगातार बारिश के बीच संतला देवी मंदिर के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे नदी के बीच बने एक टापू पर सात लोग फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त अभियान चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

अगले कुछ दिन बरतनी होगी सावधानी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी रह सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन वाले इलाकों के पास न जाएं और मौसम विभाग की ओर से जारी सलाह का पालन करें। इससे किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: UP Weather Alert: यूपी में अगले 24 घंटों में तूफानी बारिश, 5 दिनों का IMD अलर्ट जारी, कहां कैसा मौसम?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+