हार की बौखलाहट में अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने स्पेन के प्लेयर को पीटा, जंग का अखाड़ा बना मैदान, वीडियो हुआ वायरल
FIFA World Cup 2026 Final: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में एक शर्मनाक हरकत देखने को मिली है। अर्जेंटीना और स्पेन के बीच मुकाबले में स्पेन की जीत के बाद मैदान पर दोनों टीमों के प्लेयर्स टकरा गए। स्पेन के प्लेयर के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आ गया, जिसने गेम और इवेंट दोनों को शर्मसार किया है।
घटना तब शुरू होती है, जब गेम खत्म हो जाता है। दोनों टीमों के प्लेयर मैदान पर होते हैं, एक तरफ ख़ुशी और दूसरी तरफ गम का आलम देखने को मिलता है। इस बीच अर्जेंटीना के दुखी प्लेयर्स स्पेनिश टीम के खिलाड़ियों से धक्का-मुक्की करने लगे।

धक्का-मुक्की के बाद मारपीट
यह पता नहीं चल पाया कि बात क्या हुई थी। धक्का-मुक्की फिर मारपीट में बदल गई। दोनों ही टीमों के प्लेयर्स इस झगड़े में शामिल हो गए। स्पेन का एक प्लेयर इस दौरान नीचे भी गिर गया। अर्जेंटीना के हेड कोच इस दौरान बीच-बचाव करने के लिए भी आते हैं।
वायरल हो रहा है वीडियो
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस झगड़े में मुख्य रूप से दो प्लेयर्स को देखा जा सकता है। अर्जेंटीना के लिएंड्रो पैरेड्स ने स्पेन के गावी और एरिक गारसिया को पीट दिया। वीडियो में भी यह दिखाई दे रहा है। स्पेन की टीम जीत के जश्न की तरफ थी लेकिन अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने मारपीट करते हुए हाथ उठा दिया और इस जश्न को खराब कर दिया। फीफा ने एक्शन लेते हुए तीन प्लेयर्स को रेड कार्ड दिखाया है।
🚨 Gavi and Leandro Paredes clash after the final whistle of Spain vs Argentina.
— Sports on Predict (@sportsonpredict) July 19, 2026
pic.twitter.com/mU1H32Dyex
इससे पहले फाइनल मैच में दोनों ही टीमों के बीच टक्कर देखने को मिली। पहले और दूसरे दोनों हाफ में कोई गोल देखने को नहीं मिला। बाद में दोनों टीमों को 20 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया। उसमें स्पेन ने बाजी कारते हुए गोल कर दिया और 1-0 से टाइटल अपने नाम कर लिया। स्पेन ने दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है।


Click it and Unblock the Notifications
