'संसद भवन उखाड़ दिया जाएगा', CJP प्रोटेस्ट में किसने दी भारत को नेपाल बनाने की धमकी? वीडियो वायरल

CJP Sansad March Viral Video: दिल्ली में चल रहे CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए देशभर से लोग पहुंच रहे हैं। 'संसद चलो' मार्च के लिए बड़ी सांख्य में प्रदर्शनकारी जुटे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी का दावा है कि तय कार्यक्रम से पहले ही हजारों लोग प्रदर्शन स्थल और उसके आसपास मौजूद थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए, जिनमें एक प्रदर्शनकारी बेहद भड़काऊ और हिंसक बातें करता दिखाई दिया।

हालांकि, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके और पार्टी के प्रवक्ता लगातार मंच से शांतिपूर्ण और अहिंसक प्रदर्शन की अपील कर रहे हैं। पार्टी ने प्रदर्शन में शामिल होने वालों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं और सभी से कानून का पालन करने की बात कही। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया कि 20 जुलाई के मार्च से पहले ही जंतर-मंतर और उसके आसपास करीब 20 हजार लोग पहुंच चुके थे।

CJP Sansad March

प्रदर्शनकारी का भड़काऊ बयान वायरल

प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह संसद भवन को लेकर हिंसक और भड़काऊ बयान देता नजर आया। उसने इस्तीफे की मांग करते हुए उग्र भाषा का इस्तेमाल किया और गंभीर धमकियां दीं। हालांकि, यह बयान उसकी व्यक्तिगत टिप्पणी थी और इसे लेकर CJP की ओर से कोई समर्थन नहीं दिया गया।

ये भी पढ़ें: Delhi Metro Update: CJP प्रोटेस्ट के चलते जनपथ समेत कई बड़े मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रा से पहले देख लें गाइडलाइन

प्रदर्शनकारी ने कहा, "संसद भवन उखाड़ दिया जाएगा... इस्तीफा देना पड़ेगा, इस्तीफा देना पड़ेगा... उनको इस्तीफा देना पड़ेगा। संसद भवन उखाड़ दिया जाएगा, संसद भवन उखाड़ दिया जाएगा अगर इस्तीफा नहीं मिला तो! उखाड़ दिया जाएगा... सब उखाड़ दिया जाएगा, सब कर दिया जाएगा... नेपाल बना दिया जाएगा, नेपाल, नेपाल, नेपाल... नेपाल बनेगा!"

भड़काऊ बयान सामने आने के बावजूद CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके और पार्टी के प्रवक्ता लगातार यह कहते रहे कि पूरा आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की। बता दें, 22 दिनों से अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को प्रशासन ने अस्पताल शिफ्ट कर्व दिया। इसके बाद आंदोलन को और अधिक समर्थन मिलने लगा। इसके बाद अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंचने लगे और प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों के लिए जारी किए गए खास निर्देश

संसद मार्च से पहले CJP ने प्रदर्शन में शामिल होने वालों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए। पार्टी ने लोगों से केवल तिरंगा लेकर आने को कहा और किसी राजनीतिक या संगठन के झंडे का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। साथ ही संविधान की प्रति या महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर साथ लाने की सलाह दी गई।

पार्टी ने प्रदर्शनकारियों से केवल सकारात्मक नारे लगाने, पूरे कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग करने और हर हाल में शांतिपूर्ण व अहिंसक रहने की अपील की। इसके अलावा लोगों से कहा गया कि वे घर से खाना खाकर आएं, धूप से बचाव के लिए टोपी या दुपट्टा साथ रखें, किसी भी गड़बड़ी की जानकारी पुलिस और सोशल मीडिया पर दें और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखें।

ये भी पढ़ें: Delhi Metro Update: CJP प्रोटेस्ट के चलते जनपथ समेत कई बड़े मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रा से पहले देख लें गाइडलाइन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+