विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में भगवंत मान सरकार, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
भगवंत मान सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में है। इन मुद्दों पर चर्चा होगी।

पंजाब सरकार द्वारा अलग-अलग मुद्दों पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि आर.डी.एफ. मार्केट फीस और एन.एच.आर.एम. फंड के मामले पर विशेष सत्र बुलाया जा सकता है, जिस दौरान केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी है।
केंद्र द्वारा पंजाब सरकार के कई तरह के फंड रोके गए हैं। ऐसे में पंजाब सरकार को हजारों करोड़ रुपए का नुक्सान हो रहा है। इस लिए आने वाले दिनों में मान सरकार इस मामले पर विधानसभा सत्र में चर्चा कर सकती है। पंजाब सरकार पहले ही कह चुकी है कि केंद्र द्वारा पंजाब को फंड देने में लापरवाही और देरी की जा रही है। इस लिए पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पास कर केंद्र को रोके गए फंड तुरंत जारी करने के बारे में लिखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications