Punjab: सैलानियों के स्वागत के लिए भगवंत मान सरकार पूरी तरह से तैयार

Punjab News: पंजाब में 11 से 13 सितंबर तक 'पहला पंजाब टूरिज्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट 2023' का आयोजन होगा। इसके बारे में जानकारी देते हुए पंजाब के पर्यटन और सभ्याचार मामलों संबंधी मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि 'पहला पंजाब टूरिज्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट' राज्य के पर्यटन के लिए नए रास्ते खोलेगा।

अनमोल गगन मान ने पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा फरवरी महीने में आईएसबी मोहाली में प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के दौरान इस समागम के बारे में ऐलान किया गया था और अब उनकी वचनबद्धता के मुताबिक इस सम्मेलन सम्बन्धी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।

Bhagwant Mann

राज्य की आर्थिकता को बढ़ावा देने में पंजाब टूरिज्म समिट की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए अनमोल गगन मान ने कहा कि पंजाब टूरिज्म समिट राज्य की आर्थिक संभावनाओं को उजागर करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर पर्यटन से सम्बन्धित कारोबारी पंजाब राज्य में निवेश करने की इच्छा ज़ाहिर करने के साथ-साथ वायदा भी कर चुके हैं।

अनमोल गगन मान ने कहा कि पर्यटन केवल एक उद्योग नहीं है, यह हमारी विरासत का एक झरोखा भी है और हमारे आत्थिय का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर पंजाब राज्य दुनिया भर में पहले ही एक ख़ास स्थान रखता है, परन्तु पंजाब राज्य को कुदरत द्वारा बख्शी ख़ूबसूरती से देश और दुनिया के लोग बेख़बर हैं।

अब इस पंजाब टूरिज्म समिट के ज़रिये, हम विश्व के समक्ष पंजाब की अब तक अनछुई रही संभावनाओं को उजागर करेंगे, जो कि हमारी समृद्ध विरासत और आत्थिय की भावना को भी दिखाते हैं। पर्यटन अभ्यासों के प्रति सरकार की समर्पित भावना संबंधी बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने ईको-टूरिज्म पहलों को विकसित करने के लिए अलग-अलग योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने आगे कहा कि अपनी वचनबद्धता के अंतर्गत हम कुदरती सुंदरता की देखभाल करते हुए राज्य की नदियों, डैमों, जंगलों और पहाड़ों को सैलानियों के लिए खोल रहे हैं। इस प्रयास के लिए उठाए गए ठोस कदमों के बारे में जानकारी देते हुए अनमोल गगन मान ने कहा कि पर्यटन की संभावना वाले अलग-अलग स्थानों की पहचान कर ली गई है और इनको सैलानियों के लिए तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि हम इन स्थानों पर उपयुक्त बुनियादी ढांचा और अन्य सेवाएं मुहैया करवा कर सैलानियों के अनुभव को और अधिक बेहतर बनाने के लिए वचनबद्ध हैं। कहा कि बड़े निवेशक पर्यटन सम्मेलन में सक्रियता से हिस्सा लेंगे। उन्होंने आशा अभिव्यक्त की कि यह साझेदारियां पंजाब के पर्यटन क्षेत्र के विकास और संभावनाओं को आगे चलाएंगी।

अनमोल गगन मान ने कहा कि पंजाब टूरिज्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट, जो कि 11 से 13 सितम्बर, 2023 तक एसएएस नगर मोहाली के एमिटी कैंपस में होने जा रहा है, में देश भर के पर्यटन हिस्सेदारों और निवेशकों की एक महत्वपूर्ण जनसभा होने जा रही है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यह समागम पर्यटन क्षेत्र में पंजाब की भरपूर संभावना को दिखाने के लिए एक विलक्षण मंच प्रदान करेगा।

पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि हम इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत के कोने-कोने से पर्यटन हिस्सदारों और निवेशकों को न्योता दिया गया है। यह पंजाब में पर्यटन के अवसरों का एक गतिशील प्रदर्शन होगा। पर्यटन और सभ्याचार मामलों संबंधी मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार निवेशकों और टूर ऑपरेटरों के बीच निर्विघ्न संचार की सुविधा के उद्देश्य से एक समर्पित मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च करने की प्रक्रिया में है।

उन्होंने कहा कि यह 'एप' हमारे राज्य की पर्यटन संभावना में निवेश करने के इच्छुक लोगों और यात्रियों को विलक्षण अनुभव देने की कोशिश करने वाले टूर ऑपरेटरों के लिए एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगी। यह सम्मेलन 11 सितंबर को शुरू होगा, इसके बाद 11 से 13 सितंबर 2023 तक पंजाब ट्रैवल मार्ट का आग़ाज़ होगा।

इसके अलावा, 13 सितंबर 2023 से श्रीअमृतसर साहिब, श्रीआनन्दपुर साहिब, कपूरथला और पठानकोट की जान-पहचान कराने के लिए फैमीलियराईजेशन ट्रिप (एफएएम) शुरू होंगे। मंत्री अनमोल गगन मान ने 'स्वदेश दर्शन स्कीम' के विरासती सर्किट थीम के अंतर्गत 91.55 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों को मंज़ूरी देने के अलावा पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा शानदार पहलों का भी जि़क्र किया।

इन प्रोजेक्टों, जिनके दिसंबर 2023 तक मुकम्मल होने की आशा है, के लिए 67.00 करोड़ रुपए की प्रभावशाली राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। प्रक्रियाओं को और अधिक सुचारू बनाने के मद्देनजऱ अनमोल गगन मान ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों और कारोबारियों पर प्रक्रियाओं का अतिरिक्त बोझ घटाने के लिए तीन योजनाएं जैसे कि फार्म स्टे, बैड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे और टैंटड अक्मूडेशन और कैंपिंग साईटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू की है।

उन्होंने बताया कि इस समय विभाग के पास 56 फार्म हाऊस प्रॉपरटीज़, 84 बैड एंड ब्रेकफास्ट यूनिट और 7 टैंटड आवास यूनिट रजिस्टर्ड हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने अलग-अलग त्योहारों और समागमों की मेज़बानी के लिए पहले ही संसाधन अलॉट किये हैं, जैसे कि 6वां मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल, जि़ला फरीदकोट की 50वीं वर्षगांठ मनाने और राज्य की कला और सभ्याचार को प्रफुल्लित करने के लिए इंडियन कौंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन्ज़ के साथ एमओयू (समझौता) सहीबद्ध किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+